• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home देश - दुनियां

वीडियो : सेकंडों में मौत से सामना , सेना की जिप्सी दबी - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2025-08-26 08:37:47
Share Share Share

वीडियो : सेकंडों में मौत से सामना , सेना की जिप्सी दबी


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

अरुणाचल प्रदेश - भारत-चीन बॉर्डर के बेहद संवेदनशील दिरांग-तवांग मोटरमार्ग पर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई । वीडियो का लिंक खबर के अंत में दिया है । केंद्रीय विद्यालय दिरांग सफर के नजदीक अचानक पहाड़ी से भारी-भरकम पत्थर और मलबा गिरने लगा । देखते ही देखते पूरा रास्ता थर्रा उठा और मौके पर अफरा-तफरी मच गई ।

सेना की जिप्सी पूरी तरह दब गई , जवानों ने कूदकर बचाई जान

भूस्खलन की जद में आकर सेना की एक जिप्सी पूरी तरह मलबे में दब गई । गनीमत रही कि उसमें बैठे जवान सतर्कता दिखाते हुए तुरंत बाहर निकल आए और किसी तरह अपनी जान बचा ली । चंद सेकंड की देरी होती तो बड़ा हादसा हो सकता था । वीडियो का लिंक खबर के अंत में दिया गया है ।

बाल-बाल बची केंद्रीय विद्यालय दिरांग की बच्चों से भरी बस

घटना के वक्त इसी सड़क से केंद्रीय विद्यालय की बस भी गुजरती है , जिसमें करीब 40 बच्चे सफर करते हैं । बताया जा रहा है कि यह बस भूस्खलन से कुछ ही देर पहले वहां से निकल चुकी थी । वरना तस्वीर और भी खौफनाक हो सकती थी । वीडियो का लिंक खबर के अंत में दिया गया है ।

वायरल हुआ डरावना वीडियो

इस भीषण भूस्खलन को एक स्थानीय शिक्षक ने कैमरे में कैद कर लिया । पत्थरों के गिरते ही सड़क पर मची दहशत और वाहनों की चीख-पुकार का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है । वीडियो का लिंक खबर के अंत में दिया गया है । लोग इसे देखकर दंग रह जा रहे हैं और भगवान का शुक्रिया अदा कर रहे हैं कि इस भूस्खलन में किसी की जान नहीं गई ।

बड़ी दुर्घटना टलने से राहत की सांस

हालांकि जिप्सी पूरी तरह चकनाचूर हो गई और सड़क पर काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही , लेकिन राहत की बात यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई । स्थानीय लोग कह रहे हैं कि अरुणाचल में इस तरह के भूस्खलन आम बात हैं , मगर इस बार मामला बेहद खतरनाक था ।

वायरल डरावना वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर टच करें

वीडियो को यूट्यूब पर देखने के लिए इस लिंक पर टच करें - https://youtu.be/s9IzPZjso3U?si=XEe3QpdxLj438Pvo
वीडियो को फेसबुक पर देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें - https://www.facebook.com/share/v/19WDmPDN1n/









अरुणाचल प्रदेश भूस्खलन, दिरांग तवांग रोड हादसा, सेना की जिप्सी दब गई, केंद्रीय विद्यालय दिरांग बस, अरुणाचल तवांग न्यूज़, वायरल वीडियो भूस्खलन, Uttarakhand Hindi Samachar


Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    बिग ब्रेकिंग : बनभूलपुरा में बढ़ी बेचैनी ! सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई टली , सामने आई अगली तारीख ,

    दर्दनाक सड़क हादसा : मेले से लौट रहे बाइक सवार 3 युवकों की मौत ,

    आत्मनिर्भरता के नाम पर लूट-खसोट ,

    शर्मनाक : हल्दौनी में 6 साल की मासूम से दरिंदगी ! बोरे में मिली लाश , 24 घंटे में आरोपी का एनकाउंटर ,

    वीडियो : तिब्बत से अचानक आया पानी , नेपाल में मची तबाही - 10 की मौत , भारत तक पहुंच सकता है सैलाब ,

    कांवड़ यात्रा : कौन है ये लोग ? क्यों और कहाँ से आये हैं ? ,

    गौहत्या : जंगल में कथित गौहत्या का खुलासा , पुलिस ने मौके से 6 लोगों को पकड़ा ,

    हड़कंप : खेत में रोपा लगाते-लगाते खूनी हो गया विवाद ! पति ने पीट-पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट ,

    ब्रेकिंग : पूर्व माफिया डॉन अतीक अहमद के परिवार पर फिर टूटा दुखों का पहाड़ , बेटे की दर्दनाक मौत ,

    बिग ब्रेकिंग : NEET बवाल ने ली मंत्री की कुर्सी ! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से मचा सियासी भूचाल ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in