• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home उत्तराखंड

शुद्ध पेयजल की खातिर सड़कों में उतरी जनता - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2024-06-07 20:29:14
Share Share Share

शुद्ध पेयजल की खातिर सड़कों में उतरी जनता


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

कुमाऊं - के चम्पावत जिला अंतर्गत लोहाघाट ( Lohaghat ) नगर में जल संस्थान के द्वारा की जा रही दूषित पेयजल आपूर्ति को लेकर नगर की जनता का आक्रोश सड़कों में आ गया । शुक्रवार को लोहाघाट नगर की जनता , मातृशक्ति और जन प्रतिनिधियों ने लोहाघाट नगर में जल संस्थान औऱ प्रशासन के खिलाफ जुलूस निकालकर अपना आक्रोश व्यक्त किया । जुलूस नेहरू पार्क से एसडीएम कार्यालय पहुंचा औऱ जलसंस्थान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई । जल संस्थान के अधिकारियों से शुद्ध पेयजल देने की मांग जनता के द्वारा की गई । लोगों का कहना था , विभाग हजारों रुपये का बिल उसूलता है इसके बावजूद भी उन्हें दूषित पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है । जिस कारण नगर में पीलिया औऱ टाइफाइड जैसी बीमारी फैल चुकी है । लोगों ने जल संस्थान से असामान्य वितरण प्रणाली मे रोक लगाने की मांग भी की । जल संस्थान के अधिशासी अभियंता बिलाल यूनुस ने कहा अब नियमित रूप से टैंकों की सफाई की जाएगी , दवा का छिड़काव किया जाएगा । उन्होंने कहा जल संस्थान जनता को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की पूरी कोशिश करेगा तथा अवैध कनेक्शन पर जल्द कार्यवाही की जाएगी । इस दौरान लोगों के द्वारा सरयू लिफ्ट पेयजल योजना निर्माण की मांग भी उठाई तथा नगर निकाय चुनाव बहिष्कार की धमकी तक दे डाली । लोगों का कहना है इस समस्या के लिए सरकार , प्रशासन व स्थानीय जनप्रतिनिधि जिम्मेदार हैं जिनके द्वारा लोहाघाट नगर की कोई सुध नहीं ली जा रही है । उनको इतना जानने की फुर्सत नहीं है कि , जनता को शुद्ध पानी उपलब्ध हो पा रहा है या नहीं हो पा रहा है । लोगों ने कहा मुख्यमंत्री के द्वारा चंपावत और लोहाघाट दौरे के दौरान सरयू लिफ्ट पेयजल योजना निर्माण की घोषणा भी की गई , लेकिन उसके बावजूद भी अभी तक योजना की डीपीआर तक नहीं बन पाई है । लोगों ने कहा लोहाघाट के लिए पेयजल के स्थाई समाधान का एक ही उपाय है सरयू लिफ्ट पेयजल योजना । एसडीएम लोहाघाट रिंकू बिष्ट ने कहा उनके द्वारा जल संस्थान के अधिकारियो को कड़े निर्देश दे दिए गए हैं , कि जनता को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाय , समय समय पर टैंको की साफ - सफाई व दवा का छिड़काव किया जाए । लापरवाही बरतने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी । उन्होंने कहा सरयू लिफ्ट योजना की डीपीआर शासन को भेज दी गई है , जिसमें एक दो स्थान पर आपत्ति लगी है । जल्द ही उनका निवारण कर लिया जाएगा तथा नगर में सोलर हैंड पंपों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी । लोगों ने कहा नगर की जनता को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना सरकार और प्रशासन की प्राथमिकता है । जल संस्थान समय-समय पर टैंको की साफ - सफाई व रखरखाव का विशेष ध्यान दे । लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्यवाही संबंधित अधिकारी के खिलाफ की जाय तथा सरयू लिफ्ट योजना बनने तक छोटे-छोटे स्रोतों से पेयजल टेप किया जाए । लोगों ने कहा अगर उनकी मांगे नहीं मानी गई तो एक विशाल जन आंदोलन किया जाएगा । इस प्रदर्शन में गोविंद वर्मा , राजू गरकोटी , भूपाल सिंह मेहता , एडवोकेट नवीन मुरारी , भुवन बहादुर , राजकिशोर शाह , दीपक शाह , नवीन नाथ , बीना कनौजिया , सीता गहतोड़ी , लता वर्मा , शैलेंद्र राय , प्रहलाद सिंह मेहता और सतीश पांडे सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे ।


Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    बड़ी खबर : उत्तराखंड में पशुपालन पर संकट ! पशुपालकों ने CM धामी से उठाई बड़ी मांगें , बोले- ठोस कदम नहीं उठे तो पहाड़ों से खत्म हो जाएगा पशुपालन ,

    दर्दनाक : घरेलू विवाद में खूनी खेल ! बेटे ने पिता के सिर पर बरसाए डंडे , अस्पताल में मौत से मचा हड़कंप ,

    नदी में बहे किशन राम की तलाश जारी , SDRF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज ,

    दुखद : नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन , चम्पावत में भी निभा चुके थे जिम्मेदारी ,

    चम्पावत : भिंगराड़ा में DFO का पहला निरीक्षण , इन जगहों पर पहुंचकर परखी वन विभाग की तैयारियां ,

    बड़ी खबर : अस्पताल में जनऔषधि केंद्र की दवा पर विवाद , जांच शुरू ,

    बड़ी खबर : करीबी पर ED की कार्रवाई के बीच हरीश रावत का बड़ा फैसला , कांग्रेस के दो अहम पदों से इस्तीफे का ऐलान ,

    सनसनी : 22 साल के युवक की संदिग्ध मौत , परिजनों के आरोपों से मचा हड़कंप ,

    हादसा : बस से उतर ही रहे थे यात्री , तभी चल पड़ी रोडवेज बस... टायर के नीचे आया हाथ ,

    चम्पावत : नगर पंचायत पाटी में चार नामित सदस्य , शासन ने जारी की अधिसूचना ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in