चेक बाउंस मामले में वारण्टी गिरफ्तार
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
पिथौरागढ़ ( Pithoragarh ) - पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में जनपद पुलिस लगातार वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान चला रही है । इसी क्रम में कोतवाली धारचुला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है ।निरीक्षक हरेन्द्र सिंह नेगी के नेतृत्व में टीम सक्रिय
प्रभारी निरीक्षक हरेन्द्र सिंह नेगी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक योगेश कुमार मय पुलिस टीम ने दबिश देकर अभियुक्त मनोज कुमार निवासी निगालपानी , धारचुला को उसके घर से गिरफ्तार किया ।चेक बाउन्स मामले में था अभियुक्त फरार
जानकारी के मुताबिक अभियुक्त के खिलाफ चैक बाउन्स का मामला धारा 138 एनआई एक्ट के अंतर्गत न्यायालय में विचाराधीन था । न्यायालय द्वारा कई बार समन भेजे जाने के बावजूद अभियुक्त अदालत में हाजिर नहीं हुआ ।गिरफ्तारी वारंट के बाद दबोचा गया
अदालत ने अभियुक्त की लगातार गैरहाजिरी पर उसके विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया था । पुलिस ने वारंट की कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को दबोच लिया ।न्यायालय में पेश किया गया
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए अभियुक्त को न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया है ।
पिथौरागढ़ पुलिस, धारचुला पुलिस, वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार, चेक बाउन्स केस, पिथौरागढ़ क्राइम न्यूज़, एनआई एक्ट धारा 138, पुलिस अधीक्षक रेखा यादव, धारचुला क्राइम न्यूज़
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: