सीएम धामी ने आपदा प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण , प्रभावितों को दी हर संभव मदद का भरोसा
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
अस्थाई झील का किया निरीक्षण, जल निकासी कार्य तेज करने के निर्देश ।
रिपोर्ट - बालकराम नौटियाल
उत्तरकाशी ( Uttarkashi ) - मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी जनपद की बड़कोट तहसील के स्यानाचट्टी आपदा प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया । इस दौरान सीएम ने यमुना नदी में गडगाड गदेरे से आए मलबे के कारण बनी अस्थाई झील का जायजा लिया । उन्होंने नदी मार्ग से गाद हटाने और झील के मुहाने को चौड़ा करके त्वरित जल निकासी की व्यवस्था करने के निर्देश अधिकारियों को दिए ।प्रभावितों से मुलाकात , हर संभव सहायता का आश्वासन
सीएम धामी ने आपदा प्रभावित ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और भरोसा दिलाया कि सरकार हर पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है । उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि नुकसान का तत्काल आकलन कर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए ।आलू किसानों को मिलेगी राहत
आवाजाही बाधित होने के चलते किसानों को भारी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं । इस पर मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को आलू की फसल को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए ।कुपड़ा कुंशाला पुल और यमुनोत्री मार्ग पर त्वरित कार्यवाही
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कुपड़ा कुंशाला पुल का भी जायजा लिया और जल्द से जल्द कार्यदायी संस्था नामित कर निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए । साथ ही वैकल्पिक पैदल मार्ग व्यवस्थित करने और जगह-जगह भूस्खलन से अवरुद्ध मार्गों को खोलकर यमुनोत्री यात्रा को सुचारू करने के आदेश भी दिए ।सरकार हर पीड़ित परिवार के साथ
मुख्यमंत्री ने कहा कि संकट की इस घड़ी में सरकार हर प्रभावित के साथ खड़ी है और नुकसान का आकलन कर शीघ्र राहत उपलब्ध कराई जाएगी ।निरीक्षण में शामिल रहे जनप्रतिनिधि और अधिकारी
निरीक्षण के दौरान पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल , यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल , भाजपा जिलाध्यक्ष नागेंद्र चौहान , जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान , प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान , गढ़वाल समन्वयक किशोर भट्ट , जिलाधिकारी प्रशांत आर्य , पुलिस अधीक्षक सरिता डोभाल , कमांडेंट एसडीआरएफ अर्पण यदुवंशी , एडीएम मुक्ता मिश्र , एसडीएम बृजेश तिवारी , पुलिस उपाधीक्षक देवेंद्र सिंह नेगी और जनक सिंह पंवार मौजूद रहे ।
उत्तरकाशी आपदा, स्यानाचट्टी झील, सीएम पुष्कर सिंह धामी, उत्तराखंड आपदा राहत, यमुनोत्री मार्ग, आलू MSP उत्तरकाशी, उत्तरकाशी ताजा समाचार, कुपड़ा कुंशाला पुल, उत्तरकाशी ब्रेकिंग न्यूज
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: