ब्लाइंड मर्डर का खुलासा , हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
देहरादून ( Dehradun ) - राजधानी देहरादून के सहस्त्रधारा हेलीपैड इलाके में निर्माणाधीन मकान के केयरटेकर जर्रार अहमद (68) की हत्या से सनसनी फैल गई । वारदात इतनी रहस्यमयी थी कि इलाके में इसे ब्लाइंड मर्डर माना जा रहा था , लेकिन दून पुलिस ने मात्र 24 घंटे के भीतर ही इस मिस्ट्री को सुलझाकर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर सनसनीखेज खुलासा कर दिया ।चोरी की नीयत बनी खून की वजह
पुलिस के मुताबिक , दोनों आरोपी चोरी की नीयत से निर्माणाधीन साइट में घुसे थे । इसी दौरान जब उन्होंने केयरटेकर की जेब से पैसे और मोबाइल चोरी करने की कोशिश की , तो जर्रार अहमद की नींद खुल गई । विरोध करने पर आरोपियों ने सरिये से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी और फिर मोबाइल व नकदी लेकर फरार हो गए ।कंट्रोल रूम से पहुंची सूचना , पुलिस ने घेरा मकान
दिनांक 28 अगस्त 2025 की सुबह कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना राजपुर को सूचना मिली कि सहस्त्रधारा हेलीपैड के पास निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे केयरटेकर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है । सूचना पर थाना राजपुर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम के साथ जांच शुरू की । पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी मसूरी ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया ।
पुलिस जांच में मामला हत्या का निकला । घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक , देहरादून ने तत्काल गिरफ्तारी के आदेश दिए । थाना राजपुर पुलिस टीम ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे में दोनों हत्यारों को दबोच लिया ।अभियुक्तों का नाम - पता
प्रवीन रावत उर्फ अमन पुत्र मदन रावत , निवासी चालन गांव , सहस्त्रधारा रोड , राजपुर
पवन कुमार पुत्र तिलक राम , निवासी काठबंगला, थाना राजपुर , दोनों को राजपुर क्षेत्र के आर्चिड पार्क के पास से गिरफ्तार किया गया ।पुलिस की तेज कार्रवाई से मर्डर मिस्ट्री खत्म
इस हाई-प्रोफाइल केस में पुलिस की तेज कार्रवाई ने न सिर्फ सनसनीखेज ब्लाइंड मर्डर का खुलासा किया बल्कि अपराधियों को भी सलाखों के पीछे पहुंचा दिया ।
देहरादून मर्डर मिस्ट्री, सहस्त्रधारा हेलिपैड हत्या, दून पुलिस कार्रवाई, ब्लाइंड मर्डर खुलासा, caretaker murder case Dehradun, राजपुर थाना पुलिस गिरफ्तारी, देहरादून क्राइम न्यूज़
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: