• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home उत्तराखंड

बस चालक पर तलवार से हमला करने वाले 3 गिरफ्तार - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2024-06-08 13:25:21
Share Share Share

बस चालक पर तलवार से हमला करने वाले 3 गिरफ्तार


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

चमोली - 6 जून 2024 को गुरुग्राम हरियाणा के निवासी साहिल शर्मा द्वारा 112 पर सूचना दी कि , कुछ लोगों ने जगदीशपुर , हरिद्वार निवासी बस चालक सतीश राठौर पर हेलंग के पास तलवार से हमला कर दिया है । सूचना के बाद कोतवाली जोशीमठ से पुलिस बल मौके पर पहुंचा । बस चालक सतीश राठौर घायल अवस्था में था औऱ परिचालक शाहिल शर्मा ने पुलिस को बताया कि , हेलंग के पास कार संख्या PB46X1919 के चालक द्वारा बार - बार हॉर्न बजाकर पास मांगा जा रहा था लेकिन बस चालक ने पर्याप्त जगह न मिलने पर पास नहीं दिया था । जब पर्याप्त जगह मिली तो बस चालक ने पास दिया औऱ इसी बीच कार चालक ने बीच सड़क कार को तिरछा खड़ा कर दिया । तीन लोग कार से बाहर निकले औऱ ड्राइवर को बस से बाहर खींचा औऱ एक व्यक्ति ने तलवार निकालकर बस चालक पर वार कर दिया । बीच - बचाव कर रहे परिचालक को भी अंधाधुंध गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी । जब बस में बैठे यात्रियों ने विरोध किया तो कार सवार चमोली की तरफ भाग गए । पुलिस ने घेराबंदी करते हुए तीनों आरोपियों को पीपलकोटी से गिरफ्तार कर लिया । तहरीर के मुताबिक तीनों अभियुक्तों पर धारा 307 / 323 / 504 / 506 / 120 बी में अभियोग पंजीकृत किया है । अब आरोपी 27 वर्षीय परमजीत पुत्र जसवीर निवासी पंजाब , 27 वर्षीय मस्ताना सिंह पुत्र गोविंद सिंह , निवासी - पंजाब और 26 वर्षीय फते सिंह पुत्र गोविंद सिंह , निवासी पंजान को न्यायालय में पेश किया जा रहा है ।


Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    बड़ी खबर : उत्तराखंड में पशुपालन पर संकट ! पशुपालकों ने CM धामी से उठाई बड़ी मांगें , बोले- ठोस कदम नहीं उठे तो पहाड़ों से खत्म हो जाएगा पशुपालन ,

    दर्दनाक : घरेलू विवाद में खूनी खेल ! बेटे ने पिता के सिर पर बरसाए डंडे , अस्पताल में मौत से मचा हड़कंप ,

    नदी में बहे किशन राम की तलाश जारी , SDRF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज ,

    दुखद : नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन , चम्पावत में भी निभा चुके थे जिम्मेदारी ,

    चम्पावत : भिंगराड़ा में DFO का पहला निरीक्षण , इन जगहों पर पहुंचकर परखी वन विभाग की तैयारियां ,

    बड़ी खबर : अस्पताल में जनऔषधि केंद्र की दवा पर विवाद , जांच शुरू ,

    बड़ी खबर : करीबी पर ED की कार्रवाई के बीच हरीश रावत का बड़ा फैसला , कांग्रेस के दो अहम पदों से इस्तीफे का ऐलान ,

    सनसनी : 22 साल के युवक की संदिग्ध मौत , परिजनों के आरोपों से मचा हड़कंप ,

    हादसा : बस से उतर ही रहे थे यात्री , तभी चल पड़ी रोडवेज बस... टायर के नीचे आया हाथ ,

    चम्पावत : नगर पंचायत पाटी में चार नामित सदस्य , शासन ने जारी की अधिसूचना ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in