जब रथों पर सवार हुई शक्तियां तो खराब मौसम भी नहीं रोक पाया भक्तों को
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
झूमाधुरी नंदाष्टमी महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब , मां भगवती व महाकाली के जयकारों से गूंजा पूरा क्षेत्र ।
मौसम की चुनौती के बावजूद श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब ।
लोहाघाट ( Lohaghat ) - नगर से करीब 4 किमी दूर ऊंची पहाड़ी पर स्थित मां झूमा धुरी मंदिर में इस बार का नंदाष्टमी महोत्सव आस्था और श्रद्धा का अद्भुत संगम लेकर आया । मौसम की खराबी भी मां के भक्तों की आस्था के आगे नतमस्तक हो गई । सुबह से ही कुमाऊंभर के हजारों श्रद्धालु जयकारों के साथ मंदिर की ओर बढ़ते रहे ।पाटन - पाटनी और रायकोट महर से निकली दिव्य शोभायात्रा
विश्व देव मंदिर में हुआ चमत्कारी भोग
खड़ी चढ़ाई चढ़कर पहुंचे मां के दरबार
श्रद्धालुओं ने रस्सों से रथ खींचकर खड़ी पहाड़ी पर स्थित झूमाधुरी मंदिर तक पहुंचाया । मंदिर पहुंचते ही देवी रथों ने परिक्रमा की और भक्तों को आशीर्वाद दिया । मंदिर परिसर भक्तों से खचाखच भर गया और देर रात तक भजन-कीर्तन का दौर चलता रहा ।निसंतान महिलाएं दीप लेकर करती रहीं मन्नतें
आस्था के साथ व्यापार भी खिला
पिछले डेढ़ दशक से यहां लगने वाला झूमाधुरी मेला अब विशाल रूप ले चुका है । दूर-दराज से व्यापारी भी पहुंचे और व्यापार जमकर हुआ । उनके चेहरों पर मुस्कान साफ झलक रही थी ।आईटीबीपी कमांडेंट ने जताया गर्व
मेले के मुख्य अतिथि आईटीबीपी कमांडेंट संजय कुमार और उनकी पत्नी अनुराधा सिंह ने कहा कि ऐसे मेले हमारी सांस्कृतिक धरोहर हैं । मेले में निशुल्क चिकित्सा शिविर भी लगाया गया , जिससे सैकड़ों लोगों ने लाभ उठाया ।हिमालयी श्रृंखलाओं का दिव्य नजारा
कुंए से बुझी प्यास , अब नहीं रही किल्लत
क्षेत्रीय विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के प्रयासों से मंदिर की तलहटी में कुआं खोदा गया , जिससे इस विशाल मेले में श्रद्धालुओं की प्यास बुझती रही । पहले यहां पानी की भारी किल्लत रहती थी ।राज्य स्तरीय मेला घोषित करने की मांग
झूमाधुरी नंदाष्टमी महोत्सव, लोहाघाट झूमाधुरी मंदिर, मां झूमा धुरी मेला, पाटन पाटनी रायकोट महर शोभायात्रा, झूमाधुरी का इतिहास, उत्तराखंड धार्मिक मेला, झूमाधुरी मंदिर आस्था, झूमाधुरी राज्य स्तरीय मेला, उत्तराखंड हिंदी समाचार, uttarakhand hindi samachar
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: