CM बदलने की अफवाह उड़ाने वालों की अब खैर नहीं
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
देहरादून ( Dehradun ) - उत्तराखंड इस वक्त आपदा से जूझ रहा है और हालात बेहद कठिन हैं । ऐसे समय में मुख्यमंत्री परिवर्तन की अफवाह उड़ाना अब भारी पड़ गया है । सोशल मीडिया पर झूठी खबरें फैलाने वालों पर अब पुलिस ने शिकंजा कस दिया है ।
शनिवार को देहरादून पुलिस ने तीन फेसबुक पेज संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है । यह कार्यवाही भाजपा जिलाध्यक्ष देहरादून , सिद्धार्थ अग्रवाल की शिकायत के बाद की गई ।आपदा प्रभावित जिलों में अफवाह से बढ़ी टेंशन
उत्तरकाशी , बागेश्वर , चमोली , रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ आपदा से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं । राहत और बचाव कार्य पहले ही चुनौती बने हुए हैं , ऐसे में मुख्यमंत्री बदलने जैसी झूठी खबरें जनता को गुमराह कर प्रशासन की टेंशन और बढ़ा रही हैं ।फेसबुक पेज बने फर्जी खबरों का अड्डा
पुलिस जांच में सामने आया है कि फेसबुक पेज – आई लव माय उत्तराखंड संस्कृति , उत्तराखण्ड वाले , जनता जन आंदोलन इरिटेड से मुख्यमंत्री परिवर्तन संबंधी भ्रामक पोस्ट डाली गई । पुलिस ने इन तीनों पेज संचालकों पर मुकदमा दर्ज कर अब कड़ी कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है ।पुलिस का सख्त अल्टीमेटम
उत्तराखंड पुलिस ने साफ कहा है कि , अफवाह फैलाओगे , तो जेल जाओगे । सोशल मीडिया पर झूठी और अपुष्ट खबरें शेयर करने वालों पर कठोर एक्शन होगा । पुलिस ने आमजन से अपील की है कि , बिना पुष्टि के कोई भी खबर सोशल मीडिया पर शेयर न करें ।जनता को चेतावनी , सोशल मीडिया पर मसाले अब पड़ेंगे भारी
पुलिस की सख्ती साफ इशारा है कि अब सोशल मीडिया पर भ्रामक मसाले बेचने वालों की खैर नहीं । उत्तराखंड पुलिस चौबीसों घंटे निगरानी में है और हर संदिग्ध पोस्ट पर नजर गड़ाए बैठी है ।जानिए , क्या कहता है उत्तराखंड हिंदी समाचार(Editor’s Note)
सोशल मीडिया में तैरती हर खबर सच नहीं होती है । सच्ची खबरों का विश्वसनीय ठिकाना उत्तराखंड हिंदी समाचार है । उत्तराखंड की हर बड़ी खबर को जानने के लिए www.uttarakhandhindisamachar.com पर विजिट करें । हम सटीक , सत्य और शुद्ध खबरें आप तक पहुंचाते रहेंगे ताकि आप सोशल मीडिया में तैरती भ्रामक खबरों और असली खबरों में फर्क जान सकें ।
देहरादून पुलिस एक्शन, मुख्यमंत्री परिवर्तन अफवाह, उत्तराखंड आपदा राहत, फेसबुक पेज फर्जी खबर, उत्तराखंड पुलिस अलर्ट, सोशल मीडिया भ्रामक खबर, उत्तराखंड हिंदी समाचार, Uttarakhand news, Dehradun news, उत्तराखंड पुलिस कार्रवाई, Breaking news Uttarakhand
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: