• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home उत्तराखंड

स्वांला डेंजर जोन : पानी की तरह पैसा बहा , नतीजा वही ढाक के तीन पात - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2025-09-01 13:44:51
Share Share Share

स्वांला डेंजर जोन : पानी की तरह पैसा बहा , नतीजा वही ढाक के तीन पात


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

चम्पावत / पिथौरागढ़ - जिले के लोगों की सड़क यात्रा को सुगम बनाने के उद्देश्य से बनाया गया टनकपुर–पिथौरागढ़ नेशनल हाईवे , बीते कई सालों से चम्पावत के स्वांला डेंजर जोन में मौत का कुआँ साबित हो रहा है । इस डेंजर ज़ोन में सालों से करोड़ों रुपए खर्च किए जा रहे हैं , लेकिन सड़क आज भी जोखिम का दूसरा नाम बनी हुई है । आमजन पूछ रहा है - अगर यही ऑलवेदर रोड है , तो फिर ये ऑलवेदर आफ़त क्यों ?

पुल से हो सकता है सस्ता इलाज , पर सरकार को चाहिए बीमार जोन

रोड एक्सपर्ट्स साफ कहते हैं कि जिस लागत में साल-दर-साल मिट्टी-पत्थर हटाए जा रहे हैं , उससे कम खर्च में यहां मजबूत पुल खड़ा किया जा सकता है या अन्य दूसरा विकल्प बनाया जा सकता है । लेकिन सरकार की समझदारी का आलम ये है कि ऊँट के मुँह में जीरा डालकर जनता की आँखों में धूल झोंकी जा रही है ।

भ्रष्टाचार का पुलिंदा , पूर्व विधायक का आरोप

कांग्रेस के पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल ने स्वांला डेंजर जोन को भ्रष्टाचार की मंडी बताया था । उनका कहना है कि सालभर पत्थर बेचे जाते हैं और बरसात आते ही दिखावटी काम शुरू कर दिया जाता है । पूर्व विधायक ने कहा - सरकार यहाँ मरहम नहीं , नमक छिड़क रही है ।

मॉडल जिला , मगर मॉडल कहाँ ?

लोग तंज कसते हैं कि चम्पावत को मॉडल जिला बताया जा रहा है , लेकिन स्वांला डेंजर जोन में वही घिसी-पिटी व्यवस्थाएं काम कर रही हैं । जनता कह रही है – अगर जिला मॉडल है तो , यहाँ नया मॉडल दिखाओ । वरना ये मॉडल सिर्फ कागजों का मॉडल ही रहेगा ।

जनता की पुकार - नाकामी का पहाड़ हटाओ

दिन-प्रतिदिन खतरनाक होते इस डेंजर जोन से लोग त्रस्त हैं । स्कूल जाते बच्चे हों या अस्पताल जाती एंबुलेंस , हर किसी की जान सांसत में है । जनता कह रही है - जिले में ईलाज तो नहीं मिलता है लेकिन हमारी जान रोज़ दांव पर रोज लगती है ।








स्वांला डेंजर जोन, टनकपुर पिथौरागढ़ हाईवे समस्या, चम्पावत मॉडल जिला, ऑलवेदर रोड भ्रष्टाचार, उत्तराखंड सड़क हादसे, स्वांला पुल निर्माण, चम्पावत सड़क व्यवस्था


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

image
Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    नदी में बहे किशन राम की तलाश जारी , SDRF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज ,

    दुखद : नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन , चम्पावत में भी निभा चुके थे जिम्मेदारी ,

    चम्पावत : भिंगराड़ा में DFO का पहला निरीक्षण , इन जगहों पर पहुंचकर परखी वन विभाग की तैयारियां ,

    बड़ी खबर : अस्पताल में जनऔषधि केंद्र की दवा पर विवाद , जांच शुरू ,

    बड़ी खबर : करीबी पर ED की कार्रवाई के बीच हरीश रावत का बड़ा फैसला , कांग्रेस के दो अहम पदों से इस्तीफे का ऐलान ,

    सनसनी : 22 साल के युवक की संदिग्ध मौत , परिजनों के आरोपों से मचा हड़कंप ,

    हादसा : बस से उतर ही रहे थे यात्री , तभी चल पड़ी रोडवेज बस... टायर के नीचे आया हाथ ,

    चम्पावत : नगर पंचायत पाटी में चार नामित सदस्य , शासन ने जारी की अधिसूचना ,

    चम्पावत : शिक्षक नियुक्तियों को लेकर शिकायत ! विज्ञप्ति के प्रकाशन पर उठे सवाल , जांच कमेटी गठित ,

    चम्पावत : पाटी ब्लॉक के इस गांव में वायरल फीवर की दस्तक , स्वास्थ्य विभाग ने लगाया शिविर ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in