शपथ ग्रहण वीडियो : आनंद अधिकारी बने जिला पंचायत अध्यक्ष , पुष्पा विश्वकर्मा उपाध्यक्ष
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
चम्पावत ( Champawat ) - जिले की राजनीति में आज फिर गर्माहट देखने को मिली । लंबे इंतजार के बाद आखिरकार जिला पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष आनंद अधिकारी और उपाध्यक्ष पुष्पा विश्वकर्मा ने शपथ ग्रहण कर ली । इसके साथ ही सभी 15 सदस्य भी सत्ता के खेल में आधिकारिक रूप से शामिल हो गए । वीडियो का लिंक ख़बर के अंत में दिया गया है ।जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में CDO ने संभाला मंच
जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में मंच संभाला सीडीओ डॉ. जी.एस. खाती ने , जिन्होंने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को शपथ दिलाई । उसके बाद नए अध्यक्ष आनंद अधिकारी ने खुद अपने साथी सदस्यों को शपथ दिलाकर शक्ति का प्रदर्शन किया ।मंत्री का संदेश , गाँव और खेतों पर ध्यान दो
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दर्जा राज्य मंत्री श्याम नारायण पांडे ने जनप्रतिनिधियों को सीधा संदेश दिया - मुख्यमंत्री के मॉडल ज़िले का सपना तभी पूरा होगा , जब आप सब ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करेंगे ।आनंद अधिकारी का ऐलान - सबका साथ , सबका विकास
अध्यक्ष पद संभालते ही आनंद अधिकारी ने साफ कर दिया कि उनकी प्राथमिकता सिर्फ सत्ता सुख नहीं , बल्कि अंतिम छोर तक विकास है । उनका कहना है - सबका साथ , सबका विकास के मंत्र पर ही जिला पंचायत चलेगी ।नेताओं की भारी भीड़ व गणमान्य व्यक्ति भी रहे मौजूद
समारोह में भाजपा के बड़े - बड़े नेताओं की मौजूदगी ने साफ कर दिया कि चम्पावत की राजनीति अब और भी रंगीन होने वाली है ।जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत , प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश पांडेय , प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य शंकर दत्त पांडे , नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडे सहित डॉ. भुवन गहतोड़ी , गोविंद बोहरा , प्रकाश तिवारी जैसे कई दिग्गज शामिल रहे । वीडियो का लिंक ख़बर के अंत में दिया गया है ।शपथ लेने वालों की फेहरिस्त
जिन-जिन पर अब जनता की उम्मीदों का बोझ आ चुका है , वे हैं - योगेश जोशी , मनीषा कालाकोटी , अशोक मेहरा , आशा अधिकारी , सोनू बोहरा , निर्मला महाराना , सरस्वती चंद्र , कृष्णानंद जोशी , शैलेश जोशी , पुष्कर राम , सुनीता जोशी और अनीता प्रथोली ।क्या , अब चम्पावत की राजनीति में होगा घमासान
शपथ ग्रहण के बाद साफ है कि सत्ता का खेल अब और तेज होगा । एक ओर विकास की उम्मीदें , तो दूसरी ओर विकास न होने पर विरोध के सुर । देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में आनंद अधिकारी और उनकी टीम किस तरह जनता की कसौटी पर खरी उतरती है ।वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर टच करें
https://youtu.be/-Ik4mTXeN-0?si=0mYshsjb9L_OzWcD
उत्तराखंड हिंदी समाचार – चम्पावत न्यूज़, जिला पंचायत चुनाव, उत्तराखंड की राजनीति, Champawat Latest News, Uttarakhand Political News, Anand Adhikari, Pushpa Vishwakarma, उत्तराखंड समाचार