वीडियो : मौत को पीछे छोड़ दिया युवक की जाबांजी ने
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
उत्तराखंड ( Uttarakhand ) - प्रदेश में लगातार मूसलधार बारिश के कारण पहाड़ी इलाकों में खतरा बढ़ गया है । नैनीताल रोड पर दोगांव के पास एक बड़ा हादसा टल गया , जब पहाड़ से भारी बोल्डर एक चलती कार पर गिरा । वीडियो का लिंक ख़बर के अंत में दिया गया है । गनीमत रही कि बोल्डर कार के बोनट से टकराकर वहीं अटक गया , जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली और कहा , जाको राखे साइयां , मार सके न कोय ।भिकियासैंण में युवक ने मौत को पीछे छोड़ा
अल्मोड़ा के भिकियासैंण में एक और बड़ा हादसा हुआ , जहां एक व्यक्ति पहाड़ी से गिरने वाले पत्थर की चपेट में आ गया । लेकिन तभी एक जाबांज युवक ने त्वरित निर्णय लेते हुए घायल व्यक्ति को मौके पर बचा लिया । वीडियो का लिंक ख़बर के अंत में दिया गया है । गायक को अस्पताल ले जाया गया और उसकी जान बच गई । युवक की बहादुरी ने इस दुर्घटना को बड़ा हादसा बनने से बचा लिया ।वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर टच करें
https://youtu.be/Twl4XiUyi_E?si=UjqcdJw7ajV0fpGl
उत्तराखंड हिंदी समाचार - मौसम, बारिश, दुर्घटनाएं, उत्तराखंड के हादसे, जाबांज युवक, पहाड़ी रास्ते, उत्तराखंड में बारिश की स्थिति