• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad

Thursday, 20-August-2026

Home आस्था / आध्यात्म

भव्य कलश यात्रा , छोलिया नृत्य औऱ विशाल रथ यात्रा के साथ श्रीराम कथा शुरू - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2024-06-08 17:56:44
Share Share Share

भव्य कलश यात्रा , छोलिया नृत्य औऱ विशाल रथ यात्रा के साथ श्रीराम कथा शुरू


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

रिपोर्ट - वरिष्ठ पत्रकार लोहाघाट
कुमाऊं - के विश्व प्रसिद्ध माँ वाराही धाम में भव्य - दिव्य कलश यात्रा , छोलिया नृत्य औऱ विशाल रथ यात्रा के साथ विश्व कल्याण के लिए श्रीराम ज्ञान यज्ञ कथा शुरू हो गई है । कथा के पहले दिन हनुमान मंदिर से मुख्य बाजार होते हुए बाराही मंदिर तक कलश यात्रा निकाली गई । भव्य और दिव्य शोभायात्रा के आयोजन में मांगलिक परिधानों में काफी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया । सेतु आयोग के उपाध्यक्ष एवं दर्जा काबिना मंत्री राजशेखर जोशी द्वारा विश्व कल्याण एवं उत्तराखंड के लोगों की सुख , शांति एवं समृद्धि की कामना के साथ की जा रही इस विशाल कथा का वाचन करने के लिए बनारस से पुराणों के मर्मज्ञ कथावाचक अतुल कृष्ण भारद्वाज के साथ चित्रकूट से संगीत मंडली व अन्य संत यहां आए हुए हैं । सुबह राजशेखर जोशी एवं उनके अनुज मुख्य यजमान पंडित हेमचंद्र जोशी ने गणेश पूजन , कलश स्थापना , नवग्रह पूजन आदि पूजा अर्चना की । व्यास पूजन के साथ कथा का शुभारंभ हुआ । व्यास पीठ से प्रवचन करते हुए आचार्य ने वाराही धाम की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि जहां सद्बुद्धि , सद्विचार एवं संस्कार होते हैं , भगवान ऐसे लोगों को ही ऐसे पुण्य कार्य करने के लिए प्रेरित करते हैं । उन्होंने कहा भारत भूमि में जब-जब धर्म की हानि और अधर्म बढ़ने लगा , तब-तब मनुष्य रूप में भगवान स्वयं प्रकट होते रहे हैं । जो व्यक्ति स्वयं में दिव्य गुणों को लेकर आता है , उसे हंस कहा जाता है । यदि यही व्यक्ति इन्हीं गुणों से दूसरों को प्रभावित करता है तो वह परमहंस बन जाता है । नरेंद्र स्वामी विवेकानंद बन गए तथा उनके गुरु रामकृष्ण देव परमहंस । उन्होंने श्री राम कथा सुनने के महत्व को बताते हुए कहा कि कथा के आयोजक राजशेखर जोशी में वह दिव्य गुण विराजमान है , जिससे वह इस भव्य व दिव्य आयोजन के निमित्त मात्र बनकर लोक कल्याण का मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं । इस आयोजन में बाराही मंदिर कमेटी , चार खाम , सात थोक के अलावा क्षेत्रीय लोग पूरे श्रद्धा के साथ सहयोग कर रहे हैं । मंदिर कमेटी के संरक्षक लक्ष्मण सिंह लमगड़िया की देखरेख में सारी व्यवस्थाएं संचालित की जा रही हैं । बाराही कंस्ट्रक्शन की ओर से यहां भंडारा चला हुआ है । श्री राम कथा के कारण वाराही धाम में खूब चहल-पहल एवं पूरा वातावरण श्रीराम नाम के रस में डूबा हुआ है।


Ad

Other Related posts

    चम्पावत : देवीधुरा में फिर गूंजेगा मैय्या का जयकारा , 28 अगस्त को रक्षाबंधन पर होगी ऐतिहासिक बग्वाल ,

    आस्था : वीकेंड पर फटकशिला मंदिर में लगी भक्तों की भीड़ , राजनीतिक हस्तियां भी पहुंची शिव महापुराण कथा सुनने ,

    चम्पावत : फटकशिला में भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुई श्री शिव महापुराण कथा ,

    चम्पावत : दुबचौड़ा में उमड़ा आस्था का सैलाब ! चौड़ाख्याली गांव से हनुमान मंदिर तक ढोल-दमाऊं की गूंज के बीच निकला भव्य डोला ,

    बड़ी खबर : अचानक मां पूर्णागिरि धाम पहुंचे राजपाल यादव , खबर फैलते ही उमड़ पड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ,

    CM धामी ने दिखाई हरी झंडी , कैलाश मानसरोवर यात्रा शुरू... सीमांत उत्तराखंड में उमड़ा जनसैलाब ,

    चम्पावत : दूबड़ कमलेख में आज से 2 जुलाई तक गूंजेगी श्रीमद भागवत कथा ,

    वीडियो : चम्पावत के दूरस्थ नौलियागाँव में गूंज रही गौ महिमा , कथा श्रवण को उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ,

    चम्पावत : 25 लाख श्रद्धालुओं की आस्था का महाकुंभ संपन्न , भव्य मेले के समापन पर गूंजा विकास का संकल्प ,

    चम्पावत में गूंजा हरि नाम , सिल्योडीगूंठ की श्रीमद्भागवत कथा में श्रद्धालुओं का सैलाब ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in