हरिद्वार हादसा : गणेश विसर्जन के दौरान युवक बहा , वीडियो देखें
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
हरिद्वार ( Haridwar ) - के कनखल क्षेत्र में मंगलवार देर शाम गणेश विसर्जन के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया । राजघाट पर मूर्ति विसर्जन के दौरान एक युवक गंगा की तेज धारा में बह गया । वीडियो का लिंक ख़बर के अंत में दिया गया है । देखते ही देखते वहां मौजूद श्रद्धालुओं में अफरा - तफरी मच गई । अंधेरा होने के कारण देर रात तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया । वीडियो का लिंक ख़बर के अंत में दिया गया है । सर्च टीम ने फिर से सर्च अभियान शुरू किया है । मिली जानकारी के मुताबिक , मंगलवार रात संदेश नगर , परमधाम आश्रम के पास रहने वाले 38 वर्षीय निखिल गुप्ता गणेश विसर्जन में शामिल हुए थे । राजघाट पर मूर्ति विसर्जन के दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वह अचानक गंगा की धारा में बह गए ।वीडियो का लिंक ख़बर के अंत में दिया गया है । प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अंधेरा होने की वजह से निखिल , कुछ ही मिनटों में आंखों से ओझल हो गया । सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और रातभर सर्च अभियान चलाया । हालांकि तेज धारा और अंधेरे की वजह से कोई सफलता नहीं मिली । इंस्पेक्टर चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि गोताखोर लगातार युवक की तलाश कर रहे हैं ।हादसे का वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर टच करें
वीडियो को यूट्यूब पर देखने के लिए इस लिंक पर टच करें -https://youtu.be/Einy7Nat9s8?si=w88pisqZ-IzrIXKv
वीडियो को फेसबुक पर देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -https://www.facebook.com/share/v/1SQ117S5mL/