हादसा : विस्फोटक से झुलसे हाथ , इस सप्ताह में कुमाऊं का दूसरा मामला
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
पिथौरागढ़ ( Pithoragarh ) - जिले के देवलथल में बोल्डर तोड़ते समय हादसा हो गया । देवलथल में एक 52 वर्षीय व्यक्ति बोल्डर तोड़ते समय लगाए गए विस्फोटक की चपेट में आ गया । बताया जा रहा है कि जब पत्थर तोड़ने के लिए विस्फोटक लगाया गया तो काफी देर तक ब्लास्ट नहीं हुआ ।ब्लास्ट देखने गए तो हुआ विस्फोट
विस्फोटक फटने में देर होती देख व्यक्ति उसे नजदीक से देखने चला गया । जैसे ही वह विस्फोटक के पास पहुँचा , अचानक तेज धमाका हो गया । इस ब्लास्ट में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया ।एम्स ऋषिकेश रेफर
घायल को तुरंत जिला अस्पताल पिथौरागढ़ ले जाया गया , जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया ।चम्पावत में भी हुआ था विस्फोटक हादसा
इसी सप्ताह चम्पावत जिले के पाटी विकासखंड अंतर्गत सेरा , बिगराकोट निवासी एक व्यक्ति के हाथ में भी विस्फोटक फट गया था । इस भयंकर हादसे में उसका दाहिने हाथ की कलाई से आगे का हिस्सा उड़ गया और शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें आई थी ।खून से लथपथ घायल युवक को रेफर किया गया
खून से लथपथ घायल युवक को पहले चम्पावत जिला अस्पताल ले जाया गया , जहाँ से उसे गंभीर हालत में राममूर्ति अस्पताल बरेली रेफर कर दिया गया ।सुरक्षा व जागरूकता पर गंभीर सवाल
कुमाऊं में इस सप्ताह लगातार दो विस्फोटक हादसों ने सुरक्षा व्यवस्था और जागरूकता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं । ग्रामीण इलाकों में विस्फोटकों के प्रयोग को लेकर सतर्कता और सख्त निगरानी की आवश्यकता है ।
पिथौरागढ़ हादसा, देवलथल विस्फोट, चम्पावत पाटी ब्लास्ट, कुमाऊं विस्फोटक हादसा, उत्तराखंड ताजा समाचार, Uttarakhand Hindi Samachar