गिरफ्तार : रोजगार की तलाश या नशे का धंधा
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
उत्तरकाशी ( Uttarkashi ) - जिले की हर्षिल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हर्षिल बाजार स्थित हिमालय फास्ट फूड की दुकान के पीछे से दो नेपाली मूल के व्यक्तियों , महेंद्र तांमग और आईसि तांमग को गिरफ्तार किया है । पुलिस की टीम ने चैकिंग के दौरान इनके कब्जे से 46 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब ( सोलमेट ब्लू ) और शराब बेचकर कमाए गए 16,690 रुपये नकद बरामद किए ।शराब की बोतलें या मौत की खुराक ?
गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना हर्षिल पर धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया है ।रोजगार की तलाश या नशे का धंधा ?
नेपाल से बड़ी संख्या में लोग रोजगार की तलाश में उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में आकर बसते हैं । लेकिन इनमें से कई लोग गलत राह पकड़कर नशे के सौदागर बन रहे हैं । यह लोग यहां की शांति व्यवस्था को बिगाड़ने के साथ-साथ उत्तराखंड के युवाओं की नसों में जहर घोलने का काम कर रहे हैं ।कब होगी नशे के कारोबारियों पर सख्त कार्रवाई ?
उत्तराखंड पुलिस लगातार अवैध शराब और नशे के कारोबार पर शिकंजा कस रही है , लेकिन सवाल उठता है कि कब तक नेपाली मूल के लोग इस तरह के गोरखधंधे में शामिल रहेंगे ? क्या प्रशासन इन पर कड़ा एक्शन लेकर नशे की इस जड़ को खत्म कर पाएगा ?
उत्तरकाशी शराब तस्करी, हर्षिल पुलिस कार्रवाई, नेपाली मूल शराब कारोबारी, उत्तराखंड अवैध शराब, नशे का कारोबार उत्तराखंड, soulmate blue शराब, उत्तराखंड पुलिस कार्रवाई, उत्तरकाशी क्राइम न्यूज
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: