डेढ़ किलो चरस के साथ पकड़े गए दो नशा तस्कर , मंसूबों पर फिरा पानी
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
देहरादून ( Dehradun ) - में नशे के धंधे पर पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है । ताजा मामला थाना सहसपुर पुलिस टीम की चौकसी का है , जहां धर्मावाला चौक से कुल्हाल रोड की ओर चेकिंग के दौरान 2 नशा तस्कर 01 किलो 605 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किए गए ।मजदूरों को बना रहे थे शिकार
आरोपियों की योजना थी कि इस चरस को देहरादून लाकर इंडस्ट्रियल एरिया के मजदूरों और नशे के आदी युवाओं को बेचा जाए । 3 लाख रुपए से अधिक कीमत की यह चरस उनकी तिजोरी भरने का साधन बनती , लेकिन पुलिस की सतर्कता से पहले ही उनका खेल खत्म हो गया ।अल्टो कार से चल रहा था धंधा
गिरफ्तार तस्करों की पहचान चतर सिंह पुत्र रतिराम निवासी शिमला , हिमाचल प्रदेश और मंजीत राणा पुत्र मोती सिंह निवासी शिमला , हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई । दोनों आरोपी अल्टो कार (HP 08 AA 0250) में सवार होकर हिमाचल से चरस तस्करी कर दून लाए थे । पुलिस ने कार को भी सीज कर लिया है ।ड्रग्स फ्री देवभूमि के तहत चल रही है कार्यवाही
मुख्यमंत्री के विजन को साकार करने के लिए एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस लगातार एक्शन में है । यह कार्रवाई नशा तस्करों के खिलाफ सख्ती का ताजा उदाहरण है ।
देहरादून पुलिस, नशा तस्कर गिरफ्तार, हिमाचल से चरस तस्करी, सहसपुर पुलिस एक्शन, Drugs Free Devbhoomi 2025, Uttarakhand News, उत्तराखंड हिंदी समाचार
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: