• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home उत्तराखंड

झटका नहीं , राहत ! बिजली दरों में बढ़ोतरी की चाल हुई फेल - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2025-09-06 12:00:23
Share Share Share

झटका नहीं , राहत ! बिजली दरों में बढ़ोतरी की चाल हुई फेल


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

लाइन लॉस की पोल खुली , आयोग ने कम किया अनुमोदन ।
सरकार हो या आम आदमी , DPS सभी पर लागू - आयोग सख्त ।
जनसुनवाई में गूंजा विरोध , जनता की आवाज बनी निर्णायक ।
तीन सालों में बार-बार फेल हुआ यूपीसीएल , लक्ष्य से ज्यादा हुआ नुकसान ।
देहरादून ( Dehradun ) - से उत्तराखंडवासियों के लिए बड़ी और राहतभरी खबर आई है । अब आपकी जेब पर बिजली का अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ेगा । उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग (UERC) ने यूपीसीएल की उस याचिका को सख्ती से खारिज कर दिया है जिसमें 674.77 करोड़ रुपये की कैरिंग कॉस्ट उपभोक्ताओं से वसूलने की माँग की गई थी । आयोग ने कहा कि यह मांग निराधार और उपभोक्ता विरोधी है । यही नहीं , आयोग के अध्यक्ष एमएल प्रसाद और सदस्य विधि अनुराग शर्मा की पीठ ने साफ कर दिया कि इस पुनर्विचार याचिका में कोई नया तथ्य या वैध आधार नहीं है , इसलिए इसे सिरे से खारिज किया जाता है ।

डिले पेमेंट सरचार्ज पर आयोग का दो टूक रुख


यूपीसीएल ने 129.09 करोड़ रुपये के डिले पेमेंट सरचार्ज (DPS) को टैरिफ से बाहर रखने की मांग की थी । तर्क ये दिया गया कि 2012 में राज्य सरकार ने DPS नहीं लेने का फैसला किया था । लेकिन आयोग ने तल्ख लहजे में कहा कि चाहे सरकार हो या उपभोक्ता , नियम सब पर बराबर लागू होते हैं । इस फैसले से साफ है कि DPS टैरिफ में शामिल रहेगा , जिससे आम उपभोक्ता को राहत मिल सकती है और बिजली दरें घट सकती हैं ।

लाइन लॉस की हकीकत : आंकड़े जो यूपीसीएल की नींद उड़ाएंगे

यूपीसीएल ने 2025-28 तक के लिए जो लाइन लॉस का दावा किया था , उस पर भी UERC ने कैंची चला दी ।
वर्ष दावा (%) आयोग द्वारा मंजूर (%)
2025-26 13.50% 12.75%
2026-27 13.21% 12.25%
2027-28 12.95% 11.75%

इसका मतलब है कि यूपीसीएल को अब हर हाल में लाइन लॉस 11.75% तक लाना होगा , वरना भविष्य में उसे और सख्ती झेलनी पड़ सकती है ।

पिछले तीन सालों में टारगेट से ज्यादा नुकसान

यूपीसीएल की परफॉर्मेंस पहले से ही कटघरे में है । पिछले तीन सालों के आंकड़े खुद चीख-चीख कर कह रहे हैं कि निगम लक्ष्य को छू भी नहीं पाया ।

2021-22: लक्ष्य 13.75% नुकसान 14.70%

2022-23: लक्ष्य 13.50% नुकसान 16.39%

2023-24: लक्ष्य 13.25% नुकसान 15.63%

इन आंकड़ों से साफ है कि निगम सिर्फ दावा करता है , ज़मीनी हकीकत कुछ और ही है ।

जनसुनवाई में उठा विरोध का तूफान

5 अगस्त को हुई जनसुनवाई में यूपीसीएल की याचिका का जोरदार विरोध हुआ था । हितधारकों ने एक सुर में कहा कि बिजली दरें पहले से ही भारी हैं , और कैरिंग कॉस्ट की वसूली आम जनता के साथ अन्याय होगी । आयोग ने जनता की इस आवाज को सुना और उपभोक्ता हित में ऐतिहासिक फैसला सुनाया ।

जनता की जीत , जेब पर राहत

इस फैसले ने साबित कर दिया कि अब बिजली उपभोक्ता जागरूक हैं और आयोग भी जनहित को सर्वोपरि मानता है । यूपीसीएल को अब अपने तंत्र में सुधार करना होगा , वरना आने वाले वर्षों में और बड़े झटके मिल सकते हैं ।









उत्तराखंड बिजली समाचार, यूपीसीएल खबर 2025, UERC यूपीसीएल याचिका खारिज, उत्तराखंड बिजली दरें 2025, UPCL Line Loss 2025-28, उत्तराखंड विद्युत आयोग निर्णय, देहरादून बिजली समाचार, कैरिंग कॉस्ट यूपीसीएल, यूपीसीएल डिले पेमेंट सरचार्ज, उत्तराखंड उपभोक्ता बिजली राहत


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

image
Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    डॉ कमल गहतोड़ी के अभियान ने मारी डिजिटल छलांग , मेरी कलम मेरी पहचान को मिला बड़ा मंच ,

    चम्पावत : तमंचे और कारतूस के साथ हिस्ट्रीशीटर दबोचा ,

    चरस का खतरनाक खेल ! 14 साल के छात्र ने निगला नशा , ICU में पहुंचा ,

    दुःखद : चम्पावत में पति के सामने पत्नी ने तोड़ा दम , पानी की टंकी साफ करते समय महिला की अचानक मौत ,

    बड़ी खबर : उत्तराखंड में पशुपालन पर संकट ! पशुपालकों ने CM धामी से उठाई बड़ी मांगें , बोले- ठोस कदम नहीं उठे तो पहाड़ों से खत्म हो जाएगा पशुपालन ,

    दर्दनाक : घरेलू विवाद में खूनी खेल ! बेटे ने पिता के सिर पर बरसाए डंडे , अस्पताल में मौत से मचा हड़कंप ,

    नदी में बहे किशन राम की तलाश जारी , SDRF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज ,

    दुखद : नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन , चम्पावत में भी निभा चुके थे जिम्मेदारी ,

    चम्पावत : भिंगराड़ा में DFO का पहला निरीक्षण , इन जगहों पर पहुंचकर परखी वन विभाग की तैयारियां ,

    बड़ी खबर : अस्पताल में जनऔषधि केंद्र की दवा पर विवाद , जांच शुरू ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in