• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home उत्तराखंड

दूसरी जगह अफेयर का शक था तो प्रेमी जोड़े ने उठाया आत्मघाती कदम - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2024-06-09 09:42:46
Share Share Share

दूसरी जगह अफेयर का शक था तो प्रेमी जोड़े ने उठाया आत्मघाती कदम


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

कुमाऊं - मामला कुमाऊं के चम्पावत का है , जहां एक युवक औऱ युवती ने आत्मघाती कदम उठाया । प्रेमी - प्रेमिका ने आपस में बात बिगड़ने पर हाथ की नस काटने का प्रयास किया गया । प्रेमी युवक ने इसकी जानकारी 112 के माध्यम से पुलिस को दी । जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई औऱ पुलिस ने दोनों के परिजनों को बुलाकर काउंसलिंग की औऱ इस आत्मघाती कदम को उठाने के लिए पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही भी की । बताया जा रहा है चम्पावत जिला मुख्यालय के चौकी गांव निवासी युवक औऱ मुड़ियानी निवासी युवती का लंबे समय से प्रेम - प्रसंग चल रहा था । शनिवार को दोनों एक - दूसरे से मिलने गए तो इस बीच लड़की को शक था कि लड़के का किसी औऱ के साथ अफेयर चल रहा है । मामूली सी कहासुनी के बीच प्रेमिका ने ब्लेड निकालते हुए अपने हाथ की नस काटने का प्रयास किया तो प्रेमी ने गुस्से में ब्लेड छीनकर अपने हाथ की नस पर ब्लेड चला दी । दोनों के हाथ से खून बहने लगा , दोनों के हाथों में घाव गहरे नहीं थे इसीलिए दोनों को अस्पताल ले जाने की जरूरत नहीं पड़ी । पुलिस ने दोनों का पुलिस एक्ट के तहत चालान किया गया है औऱ भविष्य में ऐसा न करने की नसीहत दी है ।


Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    बड़ी खबर : उत्तराखंड में पशुपालन पर संकट ! पशुपालकों ने CM धामी से उठाई बड़ी मांगें , बोले- ठोस कदम नहीं उठे तो पहाड़ों से खत्म हो जाएगा पशुपालन ,

    दर्दनाक : घरेलू विवाद में खूनी खेल ! बेटे ने पिता के सिर पर बरसाए डंडे , अस्पताल में मौत से मचा हड़कंप ,

    नदी में बहे किशन राम की तलाश जारी , SDRF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज ,

    दुखद : नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन , चम्पावत में भी निभा चुके थे जिम्मेदारी ,

    चम्पावत : भिंगराड़ा में DFO का पहला निरीक्षण , इन जगहों पर पहुंचकर परखी वन विभाग की तैयारियां ,

    बड़ी खबर : अस्पताल में जनऔषधि केंद्र की दवा पर विवाद , जांच शुरू ,

    बड़ी खबर : करीबी पर ED की कार्रवाई के बीच हरीश रावत का बड़ा फैसला , कांग्रेस के दो अहम पदों से इस्तीफे का ऐलान ,

    सनसनी : 22 साल के युवक की संदिग्ध मौत , परिजनों के आरोपों से मचा हड़कंप ,

    हादसा : बस से उतर ही रहे थे यात्री , तभी चल पड़ी रोडवेज बस... टायर के नीचे आया हाथ ,

    चम्पावत : नगर पंचायत पाटी में चार नामित सदस्य , शासन ने जारी की अधिसूचना ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in