• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home उत्तराखंड

नेपाल में बवाल ! चम्पावत और पिथौरागढ़ बॉर्डर पर अलर्ट , हर संदिग्ध पर पैनी नजर - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2025-09-09 23:20:55
Share Share Share

नेपाल में बवाल ! चम्पावत और पिथौरागढ़ बॉर्डर पर अलर्ट , हर संदिग्ध पर पैनी नजर


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

उत्तराखंड - नेपाल में बिगड़ते हालात के बीच चम्पावत और पिथौरागढ़ में सुरक्षा एजेंसियों ने कमर कस ली है । अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पुलिस और SSB की संयुक्त टीमें सतर्कता के साथ गश्त कर रही हैं । हर गतिविधि पर पैनी नजर और सीमाओं पर सख्ती बढ़ा दी गई है ।नेपाल बॉर्डर पर दिन - रात चल रही है चेकिंगनेपाल में पैदा हुए तनावपूर्ण हालात को देखते हुए चम्पावत पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के आदेश पर सीमा पर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है ।
SSB और पुलिस की संयुक्त टीमें काली नदी ( शारदा नदी ) के किनारे , संवेदनशील इलाकों में कॉम्बिंग , गश्त और सघन चेकिंग अभियान चला रही हैं । पुलिस ने प्रशासन की अपील की है कि - नेपाल यात्रा से पहले भारत सरकार की एडवाइजरी का पालन करें , और कोई संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें ।

पिथौरागढ़ में चीन - नेपाल सीमा पर डबल सिक्योरिटी , हर मूवमेंट पर पैनी नजर

पिथौरागढ़ की सीमा से सटे इलाकों में सुरक्षा का किला मजबूत कर दिया गया है । पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में नेपाल और चीन सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है । सीमा क्षेत्र के थानों से लेकर जौलजीबी तक हर एरिया में SSB और पुलिस की संयुक्त कॉम्बिंग की जा रही है । कोतवाली जौलजीबी के प्रभारी निरीक्षक नीरज चौधरी के नेतृत्व में सीमावर्ती क्षेत्रों में चलाया गया सघन अभियान । अब हर संदिग्ध गतिविधि पर रहेगी नजर ।

नेपाल सीमा पर सुरक्षा बैठकें , नहीं मिलेगी ढील

SSB और पुलिस के बीच संयुक्त बैठकें भी हो रही हैं , ताकि हर सुरक्षा पहलू पर गहन चर्चा की जा सके ।
सीमा पर किसी भी प्रकार की घुसपैठ या अवैध गतिविधि को रोकने के लिए सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह मुस्तैद हैं । पुलिस ने स्थानीय लोगों से अपील की है , सतर्क रहें , अफवाहों से बचें और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत दें । साथ ही सत्यापन नियमों का सख्ती से पालन करें ।

नेपाल सीमा पर अलर्ट मोड में उत्तराखंड ! सुरक्षा एजेंसियों की पैनी नजर

नेपाल में मचे राजनीतिक और सामाजिक उथल-पुथल का असर भारत की सीमाओं तक दिख रहा है । उत्तराखंड के चम्पावत और पिथौरागढ़ जिलों में सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह एक्टिव मोड में हैं । सीमाओं पर लगातार चल रही कॉम्बिंग और चेकिंग से स्पष्ट है , भारत किसी भी स्थिति से निपटने को तैयार है ।









नेपाल सीमा अलर्ट, चम्पावत पुलिस खबर, पिथौरागढ़ बॉर्डर न्यूज, उत्तराखंड सीमा सुरक्षा, नेपाल में बवाल 2025, एसएसबी अलर्ट उत्तराखंड, भारत-नेपाल ताजा खबर, उत्तराखंड नेपाल सीमा पर चेकिंग, नेपाल यात्रा एडवाइजरी, उत्तराखंड हिंदी समाचार


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

image
image
Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    नदी में बहे किशन राम की तलाश जारी , SDRF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज ,

    दुखद : नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन , चम्पावत में भी निभा चुके थे जिम्मेदारी ,

    चम्पावत : भिंगराड़ा में DFO का पहला निरीक्षण , इन जगहों पर पहुंचकर परखी वन विभाग की तैयारियां ,

    बड़ी खबर : अस्पताल में जनऔषधि केंद्र की दवा पर विवाद , जांच शुरू ,

    बड़ी खबर : करीबी पर ED की कार्रवाई के बीच हरीश रावत का बड़ा फैसला , कांग्रेस के दो अहम पदों से इस्तीफे का ऐलान ,

    सनसनी : 22 साल के युवक की संदिग्ध मौत , परिजनों के आरोपों से मचा हड़कंप ,

    हादसा : बस से उतर ही रहे थे यात्री , तभी चल पड़ी रोडवेज बस... टायर के नीचे आया हाथ ,

    चम्पावत : नगर पंचायत पाटी में चार नामित सदस्य , शासन ने जारी की अधिसूचना ,

    चम्पावत : शिक्षक नियुक्तियों को लेकर शिकायत ! विज्ञप्ति के प्रकाशन पर उठे सवाल , जांच कमेटी गठित ,

    चम्पावत : पाटी ब्लॉक के इस गांव में वायरल फीवर की दस्तक , स्वास्थ्य विभाग ने लगाया शिविर ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in