• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home उत्तराखंड

दर्दनाक : नेपाल हिंसा में उत्तराखंड की एक महिला की मौत - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2025-09-11 20:07:51
Share Share Share

दर्दनाक : नेपाल हिंसा में उत्तराखंड की एक महिला की मौत


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

देहरादून ( Dehradun ) - नेपाल में भड़की हिंसा ने भारत के परिवारों को भी झकझोर दिया है । देहरादून के ट्रांसपोर्ट कारोबारी रामबीर सिंह गोला की पत्नी राजेश गोला की इस उपद्रव में मौत हो गई । यह दर्दनाक हादसा 9 सितंबर की रात काठमांडू के एक होटल में हुआ ।

होटल में आगजनी , चौथी मंजिल से गिरने से मौत


जानकारी के मुताबिक रामबीर सिंह अपनी पत्नी के साथ 6 सितंबर को नेपाल घूमने गए थे । 9 सितंबर की रात वे काठमांडू के होटल में ठहरे थे , तभी उपद्रवियों ने होटल में आग लगा दी । अफरातफरी के बीच रामबीर तो बच निकले , लेकिन भगदड़ में उनकी पत्नी चौथी मंजिल से गिर गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई ।

शव लाने को दर-दर भटक रहे हैं कारोबारी

रामबीर मूल रूप से मेरठ रोड , गाजियाबाद के रहने वाले हैं और वर्तमान में दून ट्रांसपोर्टनगर में रहते हैं । उनकी फर्म अशोक रोडलाइंस देहरादून और गाजियाबाद दोनों जगह संचालित होती है । हादसे के बाद से वे मदद के लिए भटकते रहे और परिजनों ने नेपाल स्थित भारतीय दूतावास से भी संपर्क किया , लेकिन सिर्फ आश्वासन ही मिला । सूत्रों का कहना है कि आज रात तक वे पत्नी का शव लेकर देहरादून लौट सकते हैं ।

नेपाल में कर्फ्यू , भारत ने बढ़ाई चौकसी

नेपाल सेना ने हिंसा के बाद राष्ट्रव्यापी प्रतिबंधात्मक आदेश लागू कर दिया है । कर्फ्यू के बीच भारत के कई राज्यों ने नेपाल में फंसे लोगों की मदद के लिए विशेष सेल बनाई है । उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी अधिकारियों को नेपाल सीमा से लगे इलाकों में चौकसी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं । एसएसबी , पुलिस , वन विभाग व अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने नेपाल से लगने वाली उत्तराखंड के जिलों की सीमाओं पर चौकसी बढ़ा दी है । उत्तराखंड के पिथौरागढ़ , चम्पावत व उधमसिंह नगर जिले में सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद किया गया है । यहां नेपाल - भारत के बीच होने वाली आवाजाही 90 प्रतिशत तक कम हो चुकी है । इन जिलों में रोजगार की तलाश में आए नेपाली मजदूरों के सत्यापन की जांच की जा रही है और सीमा पर हो रही हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है । इतना ही नहीं सीमावर्ती गावों के लोगों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं ।









नेपाल हिंसा, देहरादून कारोबारी, राजेश गोला मौत, रामबीर सिंह गोला, अशोक रोडलाइंस, काठमांडू होटल हादसा, उत्तराखंड हिंदी समाचार


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

image
Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    डॉ कमल गहतोड़ी के अभियान ने मारी डिजिटल छलांग , मेरी कलम मेरी पहचान को मिला बड़ा मंच ,

    चम्पावत : तमंचे और कारतूस के साथ हिस्ट्रीशीटर दबोचा ,

    चरस का खतरनाक खेल ! 14 साल के छात्र ने निगला नशा , ICU में पहुंचा ,

    दुःखद : चम्पावत में पति के सामने पत्नी ने तोड़ा दम , पानी की टंकी साफ करते समय महिला की अचानक मौत ,

    बड़ी खबर : उत्तराखंड में पशुपालन पर संकट ! पशुपालकों ने CM धामी से उठाई बड़ी मांगें , बोले- ठोस कदम नहीं उठे तो पहाड़ों से खत्म हो जाएगा पशुपालन ,

    दर्दनाक : घरेलू विवाद में खूनी खेल ! बेटे ने पिता के सिर पर बरसाए डंडे , अस्पताल में मौत से मचा हड़कंप ,

    नदी में बहे किशन राम की तलाश जारी , SDRF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज ,

    दुखद : नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन , चम्पावत में भी निभा चुके थे जिम्मेदारी ,

    चम्पावत : भिंगराड़ा में DFO का पहला निरीक्षण , इन जगहों पर पहुंचकर परखी वन विभाग की तैयारियां ,

    बड़ी खबर : अस्पताल में जनऔषधि केंद्र की दवा पर विवाद , जांच शुरू ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in