9 बच्चों की मां प्रेमी संग फरार , पति की टूटी दुनियां
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
उत्तर प्रदेश ( UP ) - के बदायूं के रहने वाले ओमपाल ने जिंदगी भर दिल्ली में पसीना बहाकर परिवार पाला । 32 साल की गृहस्थी , नौ बच्चों की परवरिश और खेत-खलिहान की देखभाल के बाद उन्होंने सोचा था कि अब बुढ़ापे में चैन मिलेगा । लेकिन किस्मत ने उन्हें करारा झटका दिया ।52 साल की नीलम का प्रेमी संग फ़रार
52 वर्षीय नीलम , जो नौ बच्चों की मां है , पति और पूरे परिवार को छोड़कर अपने प्रेमी पप्पू यादव के साथ भाग गई । पहली बार जब वह 22 जून को गायब हुई तो पुलिस ने उसे ढूंढकर वापस भेज दिया । उस वक्त नीलम ने दोबारा ऐसा न करने का वादा किया । लेकिन 2 सितंबर को वह फिर भागी , इस बार अपनी 10 साल की बेटी अंजलि और घर की जमीन के कागजात , करीब 4 लाख के गहने और 50 हजार रुपये नकद भी ले गई ।गांव में हड़कंप , अदालत में बयान
गांव वाले कहते हैं - बेचारे ओमपाल की दुनिया उजड़ गई । ओमपाल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई , पुलिस ने जांच के बाद नीलम को कोर्ट में पेश किया । वहां नीलम ने साफ कहा कि वह प्रेमी पप्पू के साथ ही रहना चाहती है । अदालत ने महिला की इच्छा का सम्मान करते हुए उसे पप्पू के साथ रहने की अनुमति दे दी ।ओमपाल का दर्द , बेटी और जमीन की चिंता
दिल्ली में मजदूरी कर परिवार चलाने वाले ओमपाल का कहना है कि पत्नी ने धोखा देकर सब कुछ बर्बाद कर दिया । सबसे बड़ी पीड़ा यह है कि नीलम अपनी 10 साल की बेटी और जमीन भी ले गई । ओमपाल कहते हैं - ऐसी मां के पास बेटी का रहना ठीक नहीं है , मेरी बेटी और जमीन मुझे वापस दिलाई जाए ।
#बदायूं #नीलम #प्रेमकहानी #ओमपाल #उत्तरप्रदेश #पप्पूयादव #पुलिस #कोर्ट #UttarakhandHindiSamachar #उत्तराखंडहिंदीसमाचार
बदायूं महिला प्रेमी संग फरार, नौ बच्चों की मां भागी, पति ओमपाल का दर्द, नीलम पप्पू यादव लव स्टोरी, बदायूं ताज़ा खबर, उत्तर प्रदेश की चटपटी ख़बरें, Uttarakhand Hindi Samachar