• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home खेल समाचार

20 महीने बाद भारत - पाक होंगे आमने - सामने - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2024-06-09 15:05:58
Share Share Share

20 महीने बाद भारत - पाक होंगे आमने - सामने


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

T - 20 विश्व कप में आज भारत औऱ पाकिस्तान की क्रिकेट टीम एक बार फिर आमने - सामने होंगी । पाकिस्तान पिछला मैच यूएसए से हारा है औऱ अब भारत पाक को हराकर उसका सूपड़ा साफ करने की पूरी तैयारी में है , तो पाक टीम अपनी पहली जीत की तलाश में है । रोहित ब्रिगेड अमेरिका में चल रहे क्रिकेट टी - 20 विश्व कप में पाकिस्तान को पटखनी देने की पूरी तैयारी में है । अपना पहला मैच हार चुकी पाकिस्तान के साथ ये मैच जीतकर भारत सुपर सिक्स में भी अपनी दावेदारी पक्की करना चाहेगा तो पिछला मैच अमेरिका से हार चुकी पाकिस्तान के लिए ये मैच करो या मरो का होगा , अगर देखा जाय तो करो या मरो की स्थिति में कई बार पाक टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है औऱ फिर आज अपनी गेंदबाजी की बदौलत उसे दोहरा सकता है ।

विराट कोहली पर रहेगी नजर

पिछले मैच में सस्ते में आउट होने वाले भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली पर सबकी नजरें रहेंगी । आयरलैंड के खिलाफ हुए पिछले मैच में कोहली मात्र 1 रन बना पाए थे । विराट कोहली पर इसलिए भी सबकी नजरें रहने वाली कि वो आज 12 बनाते ही पाकिस्तान के ख़िलाफ़ टी - 20 में 500 रन बना लेंगे औऱ वो ऐसा करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज होंगे । अगर कोहली की नजर इन आंकड़ों पर होगी तो कहीं न कहीं अंडर प्रेशर महसूस करेंगे

हार्दिक बरपा सकते हैं कहर

पिछले मैच में फार्म में वापस आ चुके भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक भारत के लिए तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं । पिछले मुकाबले में 3 विकेट चटकाने वाले हार्दिक का मनोबल जरूर बढ़ा होगा , लेकिन हार्दिक अपना प्रदर्शन दोहराने के लिए दबाव भी महसूस करेंगे ।

जीत के लिए इनसे पार पाना होगा भारतीय बल्लेबाजों को

भारतीय टीम को मैच जीतने के लिए पाकिस्तान की गेंदबाजी डिपार्टमेंट से पार पाना होगा क्योंकि अगर पाक की गेंदबाजी लय में दिखी तो उसमें दुनियां के किसी भी बैटिंग ऑर्डर को ध्वस्त करने की काबिलियत है । जिसमें खासतौर पर टीम इंडिया को अफरीदी , हरीश औऱ नशीम खान की गेंदबाजी से पार पाना होगा।


Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    दुखद : पहले बेटे की चिता जली , फिर मां ने भी कह दिया अलविदा...मां - बेटे की यह कहानी पढ़कर भर आएंगी आंखें ,

    WI vs IND : संकट में फंसी टीम इंडिया , दो विकेट गिरते ही गरजा संजू सैमसन का बल्ला ,

    टी20 वर्ल्ड कप : अफगानिस्तान को दिल दुखाने वाली हार का सामना करना पड़ा , दो सुपर ओवर तक चले इस मैच में साउथ अफ्रीका की रोमांचक जीत ,

    22 गेंदों का तूफान ! अभिषेक ने तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड , क्रिकेट जगत में मचा हड़कंप ,

    8वीं राज्य स्तरीय जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में दिखा देवभूमि का दम ,

    संन्यास : सफल भारतीय खिलाड़ी ने की संन्यास की घोषणा ,

    बड़ी खबर : सुगौरव ने बढाया चम्पावत का गौरव , अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए चयन ,

    बड़ी खबर : विराट कोहली ने की संन्यास की घोषणा ,

    संन्यास : रोहित शर्मा ने किया संन्यास का एलान ,

    बड़ी खबर : क्या धोनी आंखरी बार खेलेंगे ईडन में ? ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in