ढाबा बना था मिनी बार , पुलिस ने दो दबोचे
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
पिथौरागढ़ ( Pithoragarh ) - जिले के चण्डाक बाजार में पुलिस का शिकंजा चला है । यहां , दुकान से अंग्रेजी शराब के 96 पव्वे बरामद हुए हैं । पिथौरागढ़ के चण्डाक बाजार में उस वक्त हड़कंप मच गया , जब पुलिस टीम ने एक दुकान पर अचानक छापा मारा । कोतवाली पिथौरागढ़ से पहुंचे उ0नि0 ललित डंगवाल (चौकी प्रभारी चण्डाक), हे0 का0 राजकुमार और का0 सोनू कार्की की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की । छापेमारी के दौरान पुलिस ने दुकान में छिपाकर रखी गई 96 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की । आरोपी अमित चन्द्र पाण्डे पुत्र पूरन चन्द्र पाण्डे , निवासी ग्राम - गुरूड़ा , पिथौरागढ़ को मौके से गिरफ्तार किया गया । पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत कोतवाली पिथौरागढ़ में मुकदमा दर्ज किया है ।ढाबे की आड़ में दारू की दुकान ! जाजरदेवल पुलिस ने किया तस्कर को सलाखों के पीछे
शराब तस्करी की दूसरी घटना में जाजरदेवल थानाध्यक्ष मनोज पाण्डेय के नेतृत्व में उ0नि0 आशीष रावत, हे0 का0 मनोज कुमार और हे0 का0 पंकज भण्डारी की टीम ने जाजरदेवल बाजार स्थित जम्मू गली के एक ढाबे पर दबिश दी । ढाबा संचालक मो0 नईम पुत्र मो0 हनीफ , निवासी ग्राम गैठना , जाजरदेवल को अवैध रूप से शराब बेचते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया । पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 21/60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है ।पुलिस की सख्ती से शराब माफियाओं में हड़कंप
पुलिस की इन ताबड़तोड़ कार्रवाइयों से क्षेत्र में शराब माफियाओं में खलबली मच गई है । पिथौरागढ़ पुलिस का साफ संदेश है - अवैध धंधा करने वालों के लिए अब समाज में कोई जगह नहीं है ।
पिथौरागढ़ शराब तस्करी, अवैध शराब बरामद, पिथौरागढ़ पुलिस न्यूज, ढाबे में शराब तस्करी, चण्डाक बाजार न्यूज, जाजरदेवल ताजा खबर, उत्तराखंड क्राइम न्यूज, शराब माफिया गिरफ्तार, आबकारी अधिनियम कार्रवाई, पिथौरागढ़ क्राइम ब्रेकिंग
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: