सनसनी : जंगल में मिला ग्राम प्रधान का शव , फैली सनसनी
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
पिथौरागढ़ ( Pithoragarh ) - जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है । डीडीहाट तहसील के ननकुड़ी गांव में निर्विरोध निर्वाचित हुए ग्राम प्रधान का शव संदिग्ध हालात में जंगल से बरामद हुआ है । 40 वर्षीय ग्राम प्रधान संजय कुमार पुत्र फकीर राम ने दो हफ्ते पहले ही पद की शपथ ली थी । अब अचानक उसकी मौत से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है ।स्कूल के पास जंगल में पेड़ से लटका मिला शव
जानकारी के मुताबिक , ननकुड़ी गांव के स्कूल के पास जंगल में ग्रामीणों ने पेड़ से लटका शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी । अस्कोट पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय भेज दिया ।मानसिक तनाव में था प्रधान
स्थानीय लोगों ने बताया कि निर्विरोध निर्वाचित प्रधान पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में था । पुलिस ने प्राथमिक जांच में आत्महत्या की आशंका जताई है । हालांकि , मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी ।प्रधान की मौत से पूरे क्षेत्र में पसरा मातम
ग्राम प्रधान की संदिग्ध मौत ने पूरे गांव और आसपास के क्षेत्र में मातम और सनसनी फैला दी है । ग्रामीणों का कहना है कि जिसने पूरे गांव का प्रतिनिधित्व संभालने की जिम्मेदारी ली थी , उसकी अचानक मौत सभी के लिए चौंकाने वाली है ।
पिथौरागढ़ समाचार, Uttarakhand News, पिथौरागढ़ ब्रेकिंग न्यूज़, डीडीहाट खबर, ग्राम प्रधान का शव, Uttarakhand Hindi Samachar
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: