• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home उत्तराखंड

सनसनी : मासूम से दुष्कर्म व हत्या के आरोपी को हाईकोर्ट से फांसी की सजा लेकिन सुप्रीम कोर्ट से बरी , परिवार में आक्रोश । जानिए , कुमाऊं की छह साल की बच्ची की दर्दनाक कहानी - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2025-09-14 11:07:02
Share Share Share

सनसनी : मासूम से दुष्कर्म व हत्या के आरोपी को हाईकोर्ट से फांसी की सजा लेकिन सुप्रीम कोर्ट से बरी , परिवार में आक्रोश । जानिए , कुमाऊं की छह साल की बच्ची की दर्दनाक कहानी


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

पिथौरागढ़ ( Pithoragarh ) - की 6 वर्षीय मासूम नवंबर 2024 में अपने परिजनों के साथ हल्द्वानी के शीशमहल में एक शादी समारोह में गई थी । लेकिन 20 नवंबर की रात खेलते-खेलते वह अचानक लापता हो गई । पांच दिन बाद यानी 25 नवंबर को बच्ची का खून से लथपथ शव गौला नदी के जंगल से बरामद हुआ ।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने चौंकाने वाला खुलासा किया

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ कि , मासूम के साथ पहले दुष्कर्म किया गया और फिर बेरहमी से हत्या की गई थी ।

पॉक्सो कोर्ट ने सुनाई थी फांसी की सजा

इस जघन्य वारदात में पॉक्सो कोर्ट ने एक आरोपी को फांसी की सजा सुनाई थी , दूसरे को 5 साल की कैद और तीसरे को बरी किया था । हाईकोर्ट ने भी निचली अदालत का फैसला बरकरार रखा । लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका आया है । फांसी की सजा पाए आरोपी को सुप्रीम कोर्ट ने बरी कर दिया है ।

परिजनों का फूटा गुस्सा , किसे मानें गुनहगार ?

सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पीड़ित बच्ची के परिजनों में गुस्सा है । उनका कहना है कि यह सरकारी वकील की लापरवाही का नतीजा है । परिजनों ने सवाल उठाया - जब हमारी बच्ची के साथ क्रूर अत्याचार हुआ , तो फांसी की सजा पाया अभियुक्त बरी कैसे हो गया ? अब हम गुनहगार किसे मानें ?

सरकार पर गंभीर आरोप

परिजनों का आरोप है कि उन्हें यह तक नहीं बताया गया कि आरोपी ने सुप्रीम कोर्ट में अपील कब की । उन्होंने कहा कि सरकार का दायित्व था कि इस पूरे मामले की जानकारी उन्हें दी जाती । लेकिन कमजोर पैरवी के चलते फांसी पाया अभियुक्त भी आज़ाद हो गया ।

मुआवजा राशि लौटाई , न्याय की मांग

गुस्से में परिजनों ने सरकार से मिली मुआवजा राशि का चेक भी लौटा दिया है । उनका कहना है कि सरकार तुरंत सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू पिटिशन दायर करे और कुशल वकीलों की टीम बनाकर उन्हें न्याय दिलाए ।

पिथौरागढ़ की सड़कों पर उबाल

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद पिथौरागढ़ की सड़कों पर आक्रोश साफ दिख रहा है । विभिन्न संगठनों ने विरोध-प्रदर्शन किया और सरकार से न्याय की मांग उठाई ।








पिथौरागढ़ मासूम हत्या, हल्द्वानी दुष्कर्म मामला, सुप्रीम कोर्ट फैसला, पिथौरागढ़ समाचार, उत्तराखंड क्राइम न्यूज, बच्ची हत्याकांड, POCSO कोर्ट सजा, Uttarakhand News, Pithoragarh Latest News


Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    डॉ कमल गहतोड़ी के अभियान ने मारी डिजिटल छलांग , मेरी कलम मेरी पहचान को मिला बड़ा मंच ,

    चम्पावत : तमंचे और कारतूस के साथ हिस्ट्रीशीटर दबोचा ,

    चरस का खतरनाक खेल ! 14 साल के छात्र ने निगला नशा , ICU में पहुंचा ,

    दुःखद : चम्पावत में पति के सामने पत्नी ने तोड़ा दम , पानी की टंकी साफ करते समय महिला की अचानक मौत ,

    बड़ी खबर : उत्तराखंड में पशुपालन पर संकट ! पशुपालकों ने CM धामी से उठाई बड़ी मांगें , बोले- ठोस कदम नहीं उठे तो पहाड़ों से खत्म हो जाएगा पशुपालन ,

    दर्दनाक : घरेलू विवाद में खूनी खेल ! बेटे ने पिता के सिर पर बरसाए डंडे , अस्पताल में मौत से मचा हड़कंप ,

    नदी में बहे किशन राम की तलाश जारी , SDRF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज ,

    दुखद : नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन , चम्पावत में भी निभा चुके थे जिम्मेदारी ,

    चम्पावत : भिंगराड़ा में DFO का पहला निरीक्षण , इन जगहों पर पहुंचकर परखी वन विभाग की तैयारियां ,

    बड़ी खबर : अस्पताल में जनऔषधि केंद्र की दवा पर विवाद , जांच शुरू ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in