• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home उत्तराखंड

सिक्ख यात्रियों पर हमला , बाइक के साथ फेंका खाई में - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2024-06-09 17:56:47
Share Share Share

सिक्ख यात्रियों पर हमला , बाइक के साथ फेंका खाई में


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

सिक्ख यात्रियों पर हमला , बाइक के साथ खाई में फेंका
कुमाऊं - के प्रसिद्ध सिक्खों के तीर्थ स्थल श्री गुरुद्वारा रीठा साहिब जाने वाले गदरपुर निवासी सिक्ख यात्रियों पर हमला हुआ है । ये हमला चम्पावत जिले के ऐड़ी गुरौली के पास उस वक्त हुआ जब सिक्ख यात्रियों औऱ बारातियों के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई । बारातियों ने सिक्ख तीर्थ यात्रियों के वाहनों को रोक - रोककर उन्हें लाठी - डंडों से पीटना शुरू कर दिया । इतना ही नहीं बसों को रोककर भी मारपीट की गई , हम आपको बता दें इन बसों में सिक्ख यात्रियों के साथ उनके बच्चे भी बैठे हुए थे । बताया जा रहा है सिक्ख यात्रियों पर हमला करने में दर्जनों लोग शामिल थे । उपद्रवियों ने प्रिंस कंबोज औऱ आकाश कंबोज को बाइक सहित खाई में फेंक दिया । दोनों को गंभीर चोटें आई हैं । उपद्रवियों का ये तांडव काफी देर तक चलता रहा , गनीमत रही कि आसपास के लोगों ने इस तांडव को हाथ जोड़कर रोकने का प्रयास किया वरना इस हमले में किसी तीर्थ यात्री की जान भी जा सकती थी । जिसके बाद तीर्थ यात्रियों ने 112 के माध्यम से पुलिस को सूचना दी । घायल अवस्था में घायलों को हॉस्पिटल लाया गया , घायलों का ईलाज कर रहे डॉ करन ने बताया अस्पताल में 5 घायल तीर्थ यात्रियों को लाया गया , जिसमें से 3 को हल्की चोटें औऱ 2 गंभीर रूप से घायल हैं । गंभीर घायलों को जिला चिकित्सालय चम्पावत रेफर किया गया है । पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है । इस उपद्रव औऱ सिक्ख यात्रियों पर हमले ने कुमाऊं की स्वच्छ व " अतिथि देवो भव " की छवि पर बट्टा लगाने का कार्य किया है । हर ओर इस हमले की निंदा हो रही है औऱ लोग उपद्रवियों को पकड़कर सलाखों के पीछे भेजने की मांग भी करने लगे हैं ।


Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    बड़ी खबर : उत्तराखंड में पशुपालन पर संकट ! पशुपालकों ने CM धामी से उठाई बड़ी मांगें , बोले- ठोस कदम नहीं उठे तो पहाड़ों से खत्म हो जाएगा पशुपालन ,

    दर्दनाक : घरेलू विवाद में खूनी खेल ! बेटे ने पिता के सिर पर बरसाए डंडे , अस्पताल में मौत से मचा हड़कंप ,

    नदी में बहे किशन राम की तलाश जारी , SDRF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज ,

    दुखद : नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन , चम्पावत में भी निभा चुके थे जिम्मेदारी ,

    चम्पावत : भिंगराड़ा में DFO का पहला निरीक्षण , इन जगहों पर पहुंचकर परखी वन विभाग की तैयारियां ,

    बड़ी खबर : अस्पताल में जनऔषधि केंद्र की दवा पर विवाद , जांच शुरू ,

    बड़ी खबर : करीबी पर ED की कार्रवाई के बीच हरीश रावत का बड़ा फैसला , कांग्रेस के दो अहम पदों से इस्तीफे का ऐलान ,

    सनसनी : 22 साल के युवक की संदिग्ध मौत , परिजनों के आरोपों से मचा हड़कंप ,

    हादसा : बस से उतर ही रहे थे यात्री , तभी चल पड़ी रोडवेज बस... टायर के नीचे आया हाथ ,

    चम्पावत : नगर पंचायत पाटी में चार नामित सदस्य , शासन ने जारी की अधिसूचना ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in