• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home उत्तराखंड

पति - पुत्र की मौत का डर दिखाकर लूट - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2025-09-14 14:23:09
Share Share Share

पति - पुत्र की मौत का डर दिखाकर लूट


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

देहरादून ( Dehradun ) - उत्तराखंड पुलिस की ऑपरेशन कालनेमि मुहिम के तहत छद्म भेषधारी बाबा और साधु के नकली रूप में महिलाओं को ठगने वाले दो शातिर बाबाओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । ये ढोंगी पति/पुत्र की मौत का भय दिखाकर महिलाओं से आभूषण और नकदी ऐंठ रहे थे ।

पति-पुत्र की मौत का डर दिखाकर रचा ठगी का नाटक

रानीपोखरी थाना क्षेत्र के लडवाकोट निवासी वादी ने 12 सितंबर 2025 को पुलिस को सूचना दी थी कि 10 सितंबर को दो अज्ञात साधु उनकी चाची और दादी को दैवीय प्रकोप का भय दिखाकर पूजा-पाठ व जादू-टोने का झांसा देने लगे । डर के माहौल में दोनों महिलाएं ठगों के चक्कर में आ गईं और उन्हें ₹3500 नगद व कान की बालियां सौंप दीं ।

SSP ने दिए त्वरित कार्रवाई के आदेश

मामले की गंभीरता को देखते हुए SSP देहरादून ने तुरंत टीम गठित कर आरोपियों की धरपकड़ के आदेश दिए । थानाध्यक्ष रानीपोखरी की अगुवाई में बनी टीम ने 13 सितंबर 2025 को छापेमारी कर दोनों ढोंगी बाबाओं को दबोच लिया ।

पंजाब के रहने वाले निकले ढोंगी बाबा

गिरफ्तार ठगों कहनूर पुत्र राजेंद्र , निवासी - भीमनगर , थाना - भीमनगर , जिला - होशियारपुर , पंजाब व गोपी पुत्र कुंदन , निवासी - भीमनगर , थाना भीमनगर , जिला होशियारपुर , पंजाब
दोनों साधु के भेष में घूम रहे थे । पुलिस ने इनके कब्जे से पीड़िताओं की कान की बालियां , ₹2100 नगद और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल ( PB7CD6860 , प्लेटिना ) बरामद कर ली ।

पुलिस ने ठग गिरोह का भंडाफोड़ कर दिया

पुलिस की त्वरित कार्रवाई से महिलाओं को न्याय मिला और देहरादून में फर्जी साधुओं की करतूत का पर्दाफाश हुआ । फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है ताकि इनके नेटवर्क और अन्य घटनाओं का राज़ खुल सके ।










देहरादून ठगी कांड, ऑपरेशन कालनेमि देहरादून, साधु के भेष में ठग, ढोंगी बाबा गिरफ्तार, रानीपोखरी पुलिस कार्रवाई, देहरादून क्राइम न्यूज़, उत्तराखंड हिंदी समाचार


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

image
Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    डॉ कमल गहतोड़ी के अभियान ने मारी डिजिटल छलांग , मेरी कलम मेरी पहचान को मिला बड़ा मंच ,

    चम्पावत : तमंचे और कारतूस के साथ हिस्ट्रीशीटर दबोचा ,

    चरस का खतरनाक खेल ! 14 साल के छात्र ने निगला नशा , ICU में पहुंचा ,

    दुःखद : चम्पावत में पति के सामने पत्नी ने तोड़ा दम , पानी की टंकी साफ करते समय महिला की अचानक मौत ,

    बड़ी खबर : उत्तराखंड में पशुपालन पर संकट ! पशुपालकों ने CM धामी से उठाई बड़ी मांगें , बोले- ठोस कदम नहीं उठे तो पहाड़ों से खत्म हो जाएगा पशुपालन ,

    दर्दनाक : घरेलू विवाद में खूनी खेल ! बेटे ने पिता के सिर पर बरसाए डंडे , अस्पताल में मौत से मचा हड़कंप ,

    नदी में बहे किशन राम की तलाश जारी , SDRF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज ,

    दुखद : नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन , चम्पावत में भी निभा चुके थे जिम्मेदारी ,

    चम्पावत : भिंगराड़ा में DFO का पहला निरीक्षण , इन जगहों पर पहुंचकर परखी वन विभाग की तैयारियां ,

    बड़ी खबर : अस्पताल में जनऔषधि केंद्र की दवा पर विवाद , जांच शुरू ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in