देहरादून में बादल का कहर : ग्राउंड जीरो पर पहुंचे CM धामी , दिए राहत-बचाव के सख्त निर्देश
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
देहरादून ( Dehradun ) - राजधानी देहरादून में भारी बारिश ने हाहाकार मचा दिया है । मालदेवता और केसरवाला क्षेत्र में अतिवृष्टि से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है ।ग्राउंड जीरो पहुंचे सीएम धामी
मंगलवार सुबह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद ग्राउंड जीरो पहुंचे और आपदा प्रभावित इलाकों का स्थलीय निरीक्षण किया । सीएम धामी ने मालदेवता क्षेत्र और केसरवाला का दौरा करते हुए अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य तेज करने के सख्त निर्देश दिए । उन्होंने स्थानीय लोगों को हरसंभव मदद का आश्वासन भी दिया ।सड़कें - पुल टूटे , बिजली-पानी की किल्लत
मुख्यमंत्री ने कहा कि अतिवृष्टि से सड़कों , पुलों और सरकारी संपत्तियों को भारी नुकसान पहुंचा है , जिससे आमजन के जीवन पर भी गहरा असर पड़ा है । उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिया कि बंद मार्गों को प्राथमिकता से खोला जाए और सुरक्षित पेयजल व बिजली की आपूर्ति तत्काल सुनिश्चित की जाए ।लगातार मॉनिटरिंग में शासन-प्रशासन
सीएम धामी ने कहा कि शासन-प्रशासन की टीम फील्ड में लगातार सक्रिय है और आपसी समन्वय से राहत , बचाव और पुनर्वास कार्य किए जा रहे हैं । उन्होंने नदियों के जलस्तर को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश भी दिए । मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य आपदा परिचालन केंद्र हालात की लगातार समीक्षा कर रहा है और जिलाधिकारियों के साथ निरंतर संपर्क बनाए हुए है ।
देहरादून बारिश, मालदेवता तबाही, केसरवाला बारिश नुकसान, उत्तराखंड बाढ़, Pushkar Singh Dhami, Uttarakhand rain disaster, उत्तराखंड आपदा, CM Dhami Ground Zero, उत्तराखंड न्यूज, Uttarakhand Hindi Samachar
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: