कुमाऊं : पहाड़ी गिरी , दब गया मकान और चीखों से दहला गांव
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
पिथौरागढ़ में कयामत ! भोर होते ही पहाड़ टूटा , मलबे में समा गई महिला , मची चीख-पुकार ।
पिथौरागढ़ ( Pithoragarh ) - जिले के लिए मंगलवार का दिन मौत बनकर आया । सुबह करीब 7 बजे डीडीहाट के ग्राम भनरा मार्ग पर पहाड़ अचानक दरक पड़ा और देखते ही देखते पूरा मकान मलबे में समा गया । इस दिल दहला देने वाले हादसे ने पूरे इलाके में मातम फैला दिया ।गिरी पहाड़ी , दब गया मकान - चीखों से दहला गांव
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जोरदार धमाके जैसी आवाज हुई और देखते ही देखते मकान धराशायी हो गया । गांव के लोग जब दौड़े तो वहां सिर्फ मलबे का ढेर और चीख-पुकार सुनाई दे रही थी । जिसके बाद तुरंत पुलिस व रेस्क्यू टीम को सूचना दी ।रेस्क्यू में निकली लाश , मलबे ने छीन ली जिंदगी
SDRF , ITBP , फायर ब्रिगेड , SSB और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और घंटों चला रेस्क्यू अभियान । मलबे से मंजू गैड़ा पत्नी स्व. जगदीश गोंडा ( उम्र लगभग 48 वर्ष ) को निकाला गया , लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं । इसी हादसे में एक गाय की भी मौत हो गई , जबकि दो बकरियों को जिंदा निकाल लिया गया ।मौत का मंजर देखकर कांप गए लोग
गांव वालों का कहना है कि जिस आवाज से पहाड़ टूटा , वही आवाज उनके कानों में अभी भी गूंज रही है । हर किसी की आंखों में आंसू थे और पूरा इलाका सन्नाटे में डूब गया । मौके पर प्रशासनिक अधिकारी हालात पर नजर बनाए हुए थे ।
पिथौरागढ़ भूस्खलन, डीडीहाट हादसा, उत्तराखंड landslide news, Pithoragarh Breaking News, Uttarakhand Hindi Samachar
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: