• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home उत्तराखंड

अजब - गजब : चपरासी पर थोप दी प्रधानाचार्य की गद्दी - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2025-09-17 10:47:27
Share Share Share

अजब - गजब : चपरासी पर थोप दी प्रधानाचार्य की गद्दी


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

पिथौरागढ़ ( Pithoragarh ) - जिले के मुनस्यारी ब्लॉक से चौंकाने वाला मामला सामने आया है । यहां , राजकीय इंटर कॉलेज खतेड़ा में स्थायी प्रधानाचार्य की नियुक्ति न होने से विभाग ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को ही प्रिंसिपल का दायित्व सौंप दिया है । इस फैसले ने विभाग की कार्यप्रणाली और नीतियों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं ।

प्रवक्ता ने छोड़ा प्रभारी प्रिंसिपल का चार्ज

विद्यालय में हिंदी प्रवक्ता छोटे सिंह को प्रभारी प्रधानाचार्य का चार्ज दिया गया था । लेकिन , राजकीय शिक्षकों के संगठन ने अपनी मांगों को लेकर आंदोलन शुरू कर रखा है । आंदोलन के तहत शिक्षकों ने घोषणा की , कि वे पढ़ाई के अलावा कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी नहीं संभालेंगे । इसी क्रम में छोटे सिंह ने प्रभारी प्रिंसिपल का चार्ज छोड़ दिया ।

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को मिली जिम्मेदारी

चार्ज खाली होने के बाद विभाग ने नियमों का हवाला देते हुए चौकीदार को ही विद्यालय की कमान सौंप दी । इस निर्णय से छात्रों और अभिभावकों में हैरानी है । लोग पूछ रहे हैं कि जब विद्यालयों में योग्य प्रवक्ता और वरिष्ठ शिक्षक मौजूद हैं , तब ऐसे निर्णय क्यों लिए जा रहे हैं ।

अभिभावकों और छात्रों की चिंता

अभिभावकों का कहना है कि शिक्षा विभाग के इस कदम से विद्यालय की छवि धूमिल हो रही है । छात्रों की पढ़ाई और अनुशासन पर इसका असर पड़ सकता है । स्थानीय लोग भी इस व्यवस्था पर अपनी नाराजगी जता रहे हैं ।








मुनस्यारी जीआईसी खतेड़ा प्रधानाचार्य, पिथौरागढ़ शिक्षा विभाग खबर, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी प्रिंसिपल, Uttarakhand latest education news, उत्तराखंड शिक्षा विभाग विवाद, जीआईसी खतेड़ा ताज़ा खबर, Uttarakhand Hindi Samachar, पिथौरागढ़ ब्रेकिंग न्यूज़


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

image
Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    डॉ कमल गहतोड़ी के अभियान ने मारी डिजिटल छलांग , मेरी कलम मेरी पहचान को मिला बड़ा मंच ,

    चम्पावत : तमंचे और कारतूस के साथ हिस्ट्रीशीटर दबोचा ,

    चरस का खतरनाक खेल ! 14 साल के छात्र ने निगला नशा , ICU में पहुंचा ,

    दुःखद : चम्पावत में पति के सामने पत्नी ने तोड़ा दम , पानी की टंकी साफ करते समय महिला की अचानक मौत ,

    बड़ी खबर : उत्तराखंड में पशुपालन पर संकट ! पशुपालकों ने CM धामी से उठाई बड़ी मांगें , बोले- ठोस कदम नहीं उठे तो पहाड़ों से खत्म हो जाएगा पशुपालन ,

    दर्दनाक : घरेलू विवाद में खूनी खेल ! बेटे ने पिता के सिर पर बरसाए डंडे , अस्पताल में मौत से मचा हड़कंप ,

    नदी में बहे किशन राम की तलाश जारी , SDRF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज ,

    दुखद : नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन , चम्पावत में भी निभा चुके थे जिम्मेदारी ,

    चम्पावत : भिंगराड़ा में DFO का पहला निरीक्षण , इन जगहों पर पहुंचकर परखी वन विभाग की तैयारियां ,

    बड़ी खबर : अस्पताल में जनऔषधि केंद्र की दवा पर विवाद , जांच शुरू ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in