• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home उत्तराखंड

बड़ा हादसा : खेत में पलटी कार - 7 यात्री थे सवार , एक लापता - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2025-09-17 13:06:33
Share Share Share

बड़ा हादसा : खेत में पलटी कार - 7 यात्री थे सवार , एक लापता


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

चमोली ( Chamoli ) - जिले के बदरीनाथ हाईवे पर मारवाड़ी के समीप रविवार देर शाम बड़ा सड़क हादसा हो गया । मध्य प्रदेश से आए सात तीर्थयात्रियों से भरी कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेत में पलट गई । हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया ।

एक यात्री लापता , तीन घायल – दो की हालत नाजुक

हादसे में एक तीर्थयात्री लापता बताया जा रहा है , जबकि तीन लोग घायल हुए हैं । घायलों में से दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर गोपेश्वर रेफर किया गया है । बताया जा रहा है , वाहन में सात तीर्थयात्री सवार थे , जो गोविंदघाट से ज्योतिर्मठ की ओर आ रहे थे । इसी दौरान मारवाड़ी के पास वाहन अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया ।

घायलों की पहचान

अवतार सिंह (47 वर्ष) , पुत्र जसवंत सिंह , निवासी - राजपुर , थाना - करेरा शिवपुरी – गंभीर घायल , रेफर गोपेश्वर ।

बद्री प्रसाद (75 वर्ष) , पुत्र चंदन सिंह , निवासी - खेरा कोटिया , थाना - करेरा शिवपुरी – गंभीर घायल , रेफर गोपेश्वर ।

हरनाम सिंह , पुत्र नाम सिंह , निवासी ग्राम - सुनारी , थाना - सुनारी जिला शिवपुरी – उपचाराधीन, सीएससी ज्योतिर्मठ ।

उत्तराखंड में सड़क हादसों की बढ़ती घटनाएं

चारधाम यात्रा सीजन में उत्तराखंड की सड़कों पर लगातार हादसों की खबरें आ रही हैं । पहाड़ी रास्तों पर रफ्तार और लापरवाही जानलेवा साबित हो रही है । प्रशासन ने बार-बार सावधानी बरतने की अपील की है , बावजूद इसके हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे ।







चमोली हादसा, बदरीनाथ हाईवे एक्सीडेंट, मारवाड़ी कार दुर्घटना, चमोली कार हादसा, उत्तराखंड सड़क हादसे, ज्योतिर्मठ समाचार, Uttarakhand Hindi Samachar


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

image
Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    दर्दनाक : घरेलू विवाद में खूनी खेल ! बेटे ने पिता के सिर पर बरसाए डंडे , अस्पताल में मौत से मचा हड़कंप ,

    नदी में बहे किशन राम की तलाश जारी , SDRF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज ,

    दुखद : नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन , चम्पावत में भी निभा चुके थे जिम्मेदारी ,

    चम्पावत : भिंगराड़ा में DFO का पहला निरीक्षण , इन जगहों पर पहुंचकर परखी वन विभाग की तैयारियां ,

    बड़ी खबर : अस्पताल में जनऔषधि केंद्र की दवा पर विवाद , जांच शुरू ,

    बड़ी खबर : करीबी पर ED की कार्रवाई के बीच हरीश रावत का बड़ा फैसला , कांग्रेस के दो अहम पदों से इस्तीफे का ऐलान ,

    सनसनी : 22 साल के युवक की संदिग्ध मौत , परिजनों के आरोपों से मचा हड़कंप ,

    हादसा : बस से उतर ही रहे थे यात्री , तभी चल पड़ी रोडवेज बस... टायर के नीचे आया हाथ ,

    चम्पावत : नगर पंचायत पाटी में चार नामित सदस्य , शासन ने जारी की अधिसूचना ,

    चम्पावत : शिक्षक नियुक्तियों को लेकर शिकायत ! विज्ञप्ति के प्रकाशन पर उठे सवाल , जांच कमेटी गठित ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in