वीडियो : दिनदहाड़े गुंडों का तांडव , सड़क पर युवकों की पिटाई
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
देहरादून ( Dehradun ) - जिले के विकासनगर में गुंडों का आतंक किसी फिल्मी सीन से कम नहीं । सड़क पर दो युवकों को हॉकी और लातों से बेरहमी से पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस भी तिलमिला उठी । वीडियो का लिंक खबर के अंत में दिया है । आदेश मिलते ही दबंगों की धरपकड़ शुरू हुई और देखते ही देखते दोनों शातिर गुंडे हवालात की हवा खाने पहुँच गए । इस वायरल वीडियो को उत्तराखंड हिंदी समाचार ने प्रमुखता दी थी । घटना का वीडियो वायरल होते ही कप्तान अजय सिंह ने कानून हाथ में लेने वालों पर नकेल कसते हुए पुलिस टीम को सख्त निर्देश दिए । कार्रवाई के दौरान पहले आरोपी युवराज (45) पुत्र चन्दन , निवासी कटपड़ाव, कोतवाली विकासनगर को दबोचा गया । इसके बाद दूसरे आरोपी अमन तोमर (27) पुत्र आनन्द तोमर , निवासी ग्राम पपड़ियान, थाना विकासनगर को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया । पुलिस का साफ संदेश है - उत्तराखंड की सड़कों पर गुंडागर्दी करने वाले चाहे कितने भी दबंग क्यों न हों , सलाखों के पीछे ही उनका ठिकाना होगा ।वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर टच करें
इस लिंक को ओपन करें -https://www.facebook.com/share/v/1MgNoHXTBq/
विकासनगर गुंडागर्दी, देहरादून अपराध, विकासनगर पुलिस गिरफ्तारी, उत्तराखंड क्राइम ब्रेकिंग, वायरल वीडियो गुंडागर्दी, Uttarakhand Hindi Samachar
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: