• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home उत्तराखंड

बड़ी खबर : हाकम सिंह का खेल हुआ फेल , UKSSSC परीक्षा से पहले बड़ा पर्दाफाश - नकल माफिया हाकम सिंह गिरफ्तार , अभ्यर्थियों से मांगे 15-15 लाख - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2025-09-20 23:18:24
Share Share Share

बड़ी खबर : हाकम सिंह का खेल हुआ फेल , UKSSSC परीक्षा से पहले बड़ा पर्दाफाश - नकल माफिया हाकम सिंह गिरफ्तार , अभ्यर्थियों से मांगे 15-15 लाख


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

देहरादून में STF और पुलिस की संयुक्त कार्यवाही , मास्टरमाइंड हाकम सिंह के साथ सहयोगी भी हिरासत में ।
देहरादून ( Dehradun ) - उत्तराखंड एसटीएफ और देहरादून पुलिस ने UKSSSC स्नातक स्तरीय परीक्षा से पहले बड़े स्तर पर नकल गिरोह का पर्दाफाश किया है । गिरोह के सरगना हाकम सिंह और उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया गया है । पुलिस मुख्यालय के प्रवक्ता और आईजी नीलेश आनंद भरणे ने बताया कि हाकम सिंह छह अभ्यर्थियों से 15-15 लाख रुपये की मांग कर रहा था ।

गिरोह का तरीका बड़ा शातिराना

आईजी भरणे ने बताया कि हाकम सिंह अभ्यर्थियों को परीक्षा पास कराने का झांसा देकर मोटी रकम की मांग कर रहा था । यदि अभ्यर्थियों का चयन हो जाता , तो पैसे वह खुद हड़प लेते । और अगर अभ्यर्थी फेल होते , तो अगली परीक्षा में एडजस्ट करने के नाम पर उन्हें अपने जाल में फंसाने की योजना बनाई गई थी । मास्टरमाइंड हाकम सिंह पहले भी धोखाधड़ी के मामलों में जेल जा चुका है । गिरफ्तार होने के बाद मामले की जांच में यह साफ हुआ कि परीक्षा की गोपनीयता और सुचिता पर कोई असर नहीं पड़ा ।

गोपनीय सूचना पर हुई बड़ी कार्यवाही

पुलिस को दो दिन पहले सूचना मिली थी कि कुछ लोग परीक्षा में बड़ा खेल करने की तैयारी में हैं । पुलिस ने जाल बिछाया और पकंज गौड़ के संपर्क में हाकम सिंह और पंकज गौड़ को पटेल नगर क्षेत्र से हिरासत में लिया । दोनों के खिलाफ कोतवाली पटेल नगर में उत्तराखंड प्रतियोगी परीक्षा ( भर्ती में अनुचित संसाधनों की रोकथाम एवं रोकथाम के उपाय ) अध्यादेश 2023 के तहत मुकदमा दर्ज किया जा रहा है ।

जानिए , SSP STF नवनीत भुल्लर ने क्या कहा

SSP STF नवनीत भुल्लर ने कहा कि आरोपियों ने अभ्यर्थियों को धोखा देने की नीयत से परीक्षा में पास कराने का प्रलोभन दिया । यदि परीक्षार्थियों का चयन हो जाता तो आरोपियों द्वारा पैसे अपने पास रखे जाते , और चयन न होने की स्थिति में अगली परीक्षा में एडजस्ट करने के नाम पर अभ्यर्थियों को झांसे में लेने की योजना बनाई गई थी ।



उत्तराखंड हिंदी समाचार की विशेषता - हमारी खबरें हमेशा निष्पक्ष , ईमानदार , शुद्ध और सटीक होती हैं । हमारी टीम में ऐसे लोग जुड़े हैं , जो पत्रकारिता के क्षेत्र में बरसों का अनुभव रखते हैं । यहाँ आपको मिलती हैं जनसरोकार की हर खबर , पूरी पारदर्शिता के साथ । यही कारण है कि उत्तराखंड हिंदी समाचार उत्तराखंड के टॉप न्यूज़ पोर्टल की सूची में शुमार है ।







UKSSSC नकल माफिया गिरफ्तार, हाकम सिंह गिरफ्तार, उत्तराखंड एसटीएफ कार्रवाई, UKSSSC स्नातक स्तरीय परीक्षा, उत्तराखंड हिंदी समाचार, उत्तराखंड न्यूज़, देहरादून अपराध खबर, परीक्षा नकल घोटाला, UKSSSC 2025


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

image
Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    डॉ कमल गहतोड़ी के अभियान ने मारी डिजिटल छलांग , मेरी कलम मेरी पहचान को मिला बड़ा मंच ,

    चम्पावत : तमंचे और कारतूस के साथ हिस्ट्रीशीटर दबोचा ,

    चरस का खतरनाक खेल ! 14 साल के छात्र ने निगला नशा , ICU में पहुंचा ,

    दुःखद : चम्पावत में पति के सामने पत्नी ने तोड़ा दम , पानी की टंकी साफ करते समय महिला की अचानक मौत ,

    बड़ी खबर : उत्तराखंड में पशुपालन पर संकट ! पशुपालकों ने CM धामी से उठाई बड़ी मांगें , बोले- ठोस कदम नहीं उठे तो पहाड़ों से खत्म हो जाएगा पशुपालन ,

    दर्दनाक : घरेलू विवाद में खूनी खेल ! बेटे ने पिता के सिर पर बरसाए डंडे , अस्पताल में मौत से मचा हड़कंप ,

    नदी में बहे किशन राम की तलाश जारी , SDRF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज ,

    दुखद : नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन , चम्पावत में भी निभा चुके थे जिम्मेदारी ,

    चम्पावत : भिंगराड़ा में DFO का पहला निरीक्षण , इन जगहों पर पहुंचकर परखी वन विभाग की तैयारियां ,

    बड़ी खबर : अस्पताल में जनऔषधि केंद्र की दवा पर विवाद , जांच शुरू ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in