चोरी का खेल : डेढ़ लाख का माल उड़ाने वाली तीन चोरनियां गिरफ्तार
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
कबाड़ी बीनने के बहाने खेला चोरी का खेल , दून पुलिस ने शातिर चोरनियों के खेल पर लगाया ताला ।
मासूमियत के पीछे छुपा शातिर दिमाग , कबाड़ बीनने वाली निकलीं चोरनियाँ ।
देहरादून ( Dehradun ) - राजधानी में चोरी की वारदात का एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है ।क्लेमेंटटाउन इलाके में कबाड़ बीनने का बहाना कर तीन महिलाओं ने गोदाम से कपड़े , कंबल और घरेलू सामान पार कर दिया । मामला सामने आते ही पुलिस ने अपनी तफ्तीश तेज की और अब इसका रोमांचक खुलासा कर दिया है । तीनों महिलाओं को पुलिस ने झील तिराहे से भारुवाला रोड पर दबोच लिया । इनके पास से करीब डेढ़ लाख रुपए कीमत का चोरी का माल बरामद किया गया ।जानिए , कैसे पकड़ी गईं चोरनियां ?
पुलिस के अनुसार , गुप्ता स्टोर गोदाम से सामान चोरी होने पर थाना क्लेमेंटटाउन में मुकदमा संख्या 76/2025 धारा 305ए बीएनएस दर्ज किया गया था । SSP देहरादून ने घटना का खुलासा करने के लिए विशेष टीम बनाई । टीम ने 20 सितंबर को दबिश देकर तीनों महिला चोरनियों को धर दबोचा । बरामदगी में चोरी किए कपड़े , कंबल और अन्य सामान शामिल हैं ।गिरफ्तार महिला चोरनियों की पहचान
सुलेना पत्नी स्व. रामबाबू साहनी , कांवली रोड , खुड़बुड़ा मोहल्ला , देहरादून । आरती पत्नी जितेन्द्र साहनी , गोविंदगढ़ , थाना बसंत विहार , देहरादून । सुनीला पत्नी अमर साहनी , कांवली रोड , खुड़बुड़ा मोहल्ला , देहरादून ।कबाड़ी से गोदाम चोरनियां तक का सफर
तीनों महिलाएं कबाड़ बीनने का काम करती थीं । इलाके की रेकी कर मौका देखकर गोदामों को निशाना बनाती थीं । कबाड़ी का बैग उठाए घूमने वाली ये महिलाएं दरअसल गोदाम लुटेरिनियां निकलीं । पुलिस के मुताबिक , अगर वक्त रहते कार्रवाई न होती तो यह गिरोह शहर के कई गोदामों को साफ कर देता । देहरादून की सड़कों पर कबाड़ बीनती मासूम दिखने वाली महिलाएं दरअसल शातिर चोरनियां थीं । चोरी का खेल पकड़ा गया तो पुलिस ने भी राहत की सांस ली और गुप्ता स्टोर के मालिक के चेहरे पर भी मुस्कान लौट आई ।
देहरादून चोरी, महिला चोर गिरोह, क्लेमेंटटाउन गोदाम चोरी, SSP देहरादून, कबाड़ी बनाम चोरनियां, Uttarakhand News, Dehradun Crime News, उत्तराखंड हिंदी समाचार
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: