सनसनी : चाय बागान से युवती का शव बरामद , प्लास्टिक के कट्टे में मिली लाश
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
देहरादून ( Dehradun ) - राजधानी देहरादून के बसंत विहार क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है । यहां चाय बागान इलाके में एक युवती का शव प्लास्टिक के कट्टे में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया । घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है ।प्लास्टिक के कट्टे में मिली लाश , इलाके में मचा हड़कंप
बताया जा रहा है कि सुबह कुछ लोगों की नजर चाय बागान में पड़े एक प्लास्टिक के कट्टे पर पड़ी । शक होने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी । मौके पर पहुंची पुलिस ने जैसे ही कट्टा खोला , अंदर से युवती की लाश मिलने पर सभी दंग रह गए ।शव पर चोट के निशान नहीं , पर मुंह से निकल रहा था खून
प्रारंभिक जांच में युवती के शरीर पर कोई गंभीर चोट के निशान नहीं मिले हैं , लेकिन उसके मुंह से खून निकल रहा था । शव को देखकर ऐसा भी प्रतीत हो रहा है कि युवती के हाथ-पांव घसीटे गए हैं । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है ।पुलिस सीसीटीवी खंगालने में जुटी
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा । फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है , ताकि उन लोगों का पता लगाया जा सके, जिन्होंने युवती की लाश यहां फेंकी है । एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि थाना बसंत विहार पुलिस इस पूरे मामले में अग्रिम कार्रवाई कर रही है । मृतका स्थानीय बताई जा रही है , जिसकी उम्र करीब 22 वर्ष अनुमान लगाया जा रहा है ।
देहरादून युवती का शव, बसंत विहार चाय बागान, प्लास्टिक कट्टे में लाश, देहरादून क्राइम न्यूज, उत्तराखंड क्राइम अपडेट, देहरादून पुलिस जांच, आज की बड़ी खबर देहरादून
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: