खुलासा : बहन की हत्या कर शव जंगल में फेंका
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
देहरादून ( Dehradun ) - के बसंत विहार क्षेत्र से खौफनाक वारदात सामने आई है । नशे की लत ने एक भाई को इतना हैवान बना दिया कि उसने अपनी ही बहन को बेरहमी से मार डाला ।हाथ - पांव बांधे , फिर पीट-पीटकर कर दी हत्या
22 साल की विशाखा की हत्या इतनी क्रूरता से की गई कि हर कोई सुनकर दहल उठा । पहले हाथ-पांव बांधे गए , फिर मारपीट कर उसकी जान ले ली गई । इसके बाद शव को सफेद कट्टे में भर दिया गया ।जंगल में मिला कट्टे में भरा शव
22 सितंबर की सुबह पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि टी-स्टेट के जंगल में एक सफेद कट्टा पड़ा है । जब पुलिस ने कट्टा खोला तो उसमें 22 वर्षीय युवती का शव निकला । पहचान हुई तो वह विशाखा पुत्री बुधराम , निवासी - स्मिथनगर , प्रेमनगर निकली ।सीसीटीवी ने खोला खौफनाक राज
जांच में जुटी पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी खंगाले। फुटेज में सामने आया कि 21-22 सितंबर की रात दो लोग मोटरसाइकिल पर सफेद कट्टा लेकर जाते दिखे । और वही कट्टा जंगल में बरामद हुआ ।किरायेदार ने कबूला जुर्म , भाई अब भी फरार
पुलिस ने बिजनौर के रहने वाले किरायेदार लोकेन्द्र उर्फ राजा को दबोचा । पूछताछ में राजा ने चौंकाने वाला खुलासा किया -
विशाल (भाई) ने नशे में अपनी बहन विशाखा की हत्या की और फिर मुझे साथ लेकर शव को ठिकाने लगाया । घटना के बाद से मुख्य आरोपी विशाल फरार है । पुलिस की टीमें उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं ।
उत्तराखंड हिंदी समाचार की विशेषता - हम सनसनीखेज , सटीक , शुद्ध और जनसरोकार की खबरें आप तक सबसे पहले पहुंचाते हैं ।
देहरादून मर्डर केस, बसंत विहार हत्या, भाई ने बहन की हत्या, कट्टे में मिला शव, Uttarakhand Crime News, Dehradun Breaking News, Vishakha Murder Case, Dehradun Latest Hindi News, Uttarakhand Hindi Samachar
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: