कुमाऊं : दुकानदार पर हमला , अराजक तत्वों ने की बेरहमी से पिटाई
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
पिथौरागढ़ ( Pithouragarh ) - शहर में सब्ज़ी का कारोबार करने वाले एक व्यापारी को अराजक तत्वों ने घर लौटते समय बेरहमी से पीट डाला । गंभीर रूप से घायल व्यापारी को आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया गया , जहां डॉक्टरों ने उन्हें भर्ती कर इलाज शुरू किया । फिलहाल उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है ।दुकान बंद कर लौट रहे थे व्यापारी
जानकारी के मुताबिक , मंगलवार देर रात कपिल पांडे पुत्र पौंधा गांव निवासी , जो शहर में सब्ज़ी की दुकान चलाते हैं , दुकान बंद कर स्कूटी से घर लौट रहे थे । जैसे ही वे जीआईसी रोड पहुंचे, कुछ अराजक तत्व आपस में लड़ाई-झगड़ा कर रहे थे । कपिल ने स्थिति शांत कराने की कोशिश की , लेकिन उपद्रवियों ने उन्हें ही घेरकर पीटना शुरू कर दिया ।बेहोशी की हालत में छोड़कर भागे आरोपी
हमले में व्यापारी कपिल पांडे गंभीर रूप से घायल हो गए । स्थानीय लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया । डॉक्टरों ने बताया कि प्राथमिक इलाज के बाद अब हालत खतरे से बाहर है ।पीड़ित की पुलिस से गुहार
घायल व्यापारी ने अगले दिन कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख़्त कार्रवाई की मांग की । उन्होंने बताया कि हमला करने वाले युवकों की पहचान उन्होंने कर ली है ।[h2]पुलिस ने दिया आश्वासन[/h]पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा ।
पिथौरागढ़ सब्ज़ी व्यापारी हमला, Pithoragarh Crime News, पिथौरागढ़ पुलिस कार्रवाई, Uttarakhand Latest News, अराजक तत्व पिथौरागढ़, पिथौरागढ़ अस्पताल भर्ती, सब्ज़ी व्यापारी पिटाई, Pithoragarh Breaking News
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: