• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Top Banner Ad
Ad
Ad
Ad

Friday, 30-October-2026

Home उत्तराखंड

रफ्तार का कहर : अनियंत्रित जीप ने 4 वाहनों को चकनाचूर किया - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2025-09-26 10:52:16
Share Share Share

रफ्तार का कहर : अनियंत्रित जीप ने 4 वाहनों को चकनाचूर किया


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

बागेश्वर ( Bageshwar ) - कोतवाली पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत बुधवार की रात बागेश्वर-ताकुला हाईवे पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया । त्यूनरा के पास एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित मैक्स जीप ने सड़क किनारे खड़े चार वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी । टक्कर इतनी भीषण थी कि दो कार , एक वैन और एक स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं ।

धमाका सुनकर घरों से बाहर निकले लोग

Advertisement
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक , जीप इतनी तेज रफ्तार में थी कि चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया । जोरदार धमाके की आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर भागे और क्षतिग्रस्त वाहनों का भयावह मंजर देखकर दंग रह गए । स्थानीय निवासी मोहन रावत ने बताया कि अगर हादसे के वक्त सड़क पर कोई राहगीर होता , तो बड़ी जनहानि हो सकती थी ।

पुलिस ने घायल चालक को पहुंचाया अस्पताल

Advertisement
सूचना मिलते ही कोतवाल कैलाश नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची । पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों का जायजा लिया और घायल वाहन चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया , जहां उसका इलाज जारी है ।

हाईवे पर रफ्तार के खिलाफ उठी आवाज

Advertisement
स्थानीय लोगों ने बागेश्वर-ताकुला हाईवे पर तेज रफ्तार वाहनों पर नाराजगी जताई है । ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द स्पीड ब्रेकर लगाए जाएं , ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके । फिलहाल , मामले में किसी ने तहरीर नहीं दी है , लेकिन पुलिस जांच में जुट गई है ।

Advertisement






बागेश्वर हादसा, बागेश्वर-ताकुला हाईवे एक्सीडेंट, तेज रफ्तार जीप दुर्घटना, उत्तराखंड सड़क हादसा, बागेश्वर बड़ी खबर, Uttarakhand Hindi Samachar


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

image
Ad

Other Related posts

    हेलीकॉप्टर हादसा : बदरीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर पहाड़ी पर क्रैश , सभी 6 सवारों की दर्दनाक मौत ,

    कुमाऊं में हादसा ! सरयू नदी में डूबा 16 साल का हर्षित , घंटों तलाश के बाद भी नहीं मिला सुराग ,

    अजब - गजब चम्पावत : सोशल मीडिया बना सरकारी तंत्र का अलार्म ! चम्पावत में वीडियो वायरल होने पर ही क्यों होती है हलचल ? ,

    चम्पावत : परीक्षा केंद्रों का बड़ा फैसला ! बिनवालगांव में पहली बार बनेगा सेंटर , 26 किमी की दौड़ से मिलेगी मुक्ति ,

    बड़ी खबर : करवा चौथ से पहले गिरधारी लाल साहू को हाईकोर्ट से झटका ,

    चम्पावत : पाटी बाजार में तेज रफ्तार बाइकर्स की खैर नहीं ! थानाध्यक्ष बेलवाल की सख्ती से सुधरने लगी यातायात व्यवस्था ,

    खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को किया जागरूक , मृदा स्वास्थ्य पर दिया जोर ,

    दर्दनाक : चम्पावत में दर्दनाक हादसा ! तीन बेटियां और एक बेटा... पिता की मौत से उजड़ गया परिवार ,

    दुःखद : बीमारी और आर्थिक तंगी से जूझ रहे युवक की जहरीला पदार्थ खाने से मौत , परिवार में मचा कोहराम ,

    चम्पावत : पाटी क्षेत्र की चरस , दो ग्राम प्रधान सहित पांच गिरफ्तार ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in