पुलिस ने चरस के साथ युवक को दबोचा
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
उत्तरकाशी ( Uttarkashi ) - नशे के खिलाफ सख्त मुहिम चला रही मोरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है । थानाध्यक्ष मोरी रणवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बीती रात नेटवाड़ रोड , देई पुल के पास घेराबंदी कर हरियाणा निवासी युवक अमन शर्मा (21 वर्ष) पुत्र कृष्ण शर्मा , ग्राम सौदापुर , थाना औद्योगिक नगर , पानीपत को धर दबोचा । पुलिस तलाशी में अमन के कब्जे से 327 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई । मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया ।नशे का सौदागर सलाखों के पीछे
बरामदगी के आधार पर पुलिस ने युवक के खिलाफ थाना मोरी में 8/20 NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया है । पुलिस का कहना है कि नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा ।युवाओं को बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार
गौरतलब है कि उत्तराखंड की वादियों को नशे के कारोबारियों ने भी निशाना बनाया है । पुलिस की यह कार्रवाई नशा तस्करों को सीधा संदेश देती है कि अब उनके दिन लदने वाले हैं ।
उत्तराखंड हिंदी समाचार की विशेषताएं - उत्तराखंड हिंदी समाचार तेज़ और सटीक ख़बरें , सबसे पहले आप तक पहुँचता है । यहां मिलता है आपको चटपटी और आसान भाषा में हर बड़ी घटना का विश्लेषण । जमीनी हकीकत से जुड़ी रिपोर्टिंग , बिना लाग-लपेट । उत्तराखंड हिंदी समाचार डिजिटल पत्रकारिता में एक भरोसेमंद नाम है , जो बना उत्तराखंड के टॉप 10 न्यूज़ पोर्टल्स में शामिल है ।
उत्तरकाशी चरस बरामदगी, मोरी पुलिस चरस तस्कर, हरियाणा युवक गिरफ्तार, NDPS Act केस उत्तराखंड, उत्तरकाशी पुलिस न्यूज, Uttarkashi News Today, उत्तराखंड हिंदी समाचार
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: