आधी रात में हंगामा ! बाप-बेटों की करतूत से लोगों की नींद हराम
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
पिथौरागढ़ ( Pithoragarh ) - जिले के बेरीनाग अंतर्गत ग्राम जातड़ी , पो. बनकोट में कल रात अचानक बवाल मच गया । यहां एक पिता और उसके दो बेटे गाली - गलौज व मारपीट पर उतर आए । शोर - शराबे से पूरे मोहल्ले की नींद हराम हो गई । परेशान ग्रामीणों ने आखिरकार डायल-112 का सहारा लिया ।पुलिस की दबिश , तीनों गिरफ्तार
सूचना मिलते ही थाना बेरीनाग प्रभारी हरीश सिंह के नेतृत्व में डायल-112 टीम ( अपर उ0नि0 रविन्द्र सिंह पांगती, अपर उ0नि0 शान्ति प्रकाश , का0 नीरज बिष्ट , हो0गा0 नरेन्द्र डांगी ) मौके पर पहुँची । टीम ने हंगामा मचाने वाले तीनों को रंगे हाथों पकड़ लिया ।गिरफ्तार व्यक्तियों का नाम - पता
प्रकाश राम पुत्र दीवान राम , अंकित टम्टा पुत्र प्रकाश राम , नीरज टम्टा पुत्र प्रकाश राम
( सभी निवासी जातड़ी , पो. बनकोट , बेरीनाग ) । इन तीनों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है ।
उत्तराखंड हिंदी समाचार की विशेषेताएँ - उत्तराखंड हिंदी समाचार तेज़ और सटीक खबरें सबसे पहले आप तक पहुंचाता है , जनसरोकार की खबरें आप तक पहुंचाता है , ग्राउंड रिपोर्टिंग और एक्सक्लूसिव अपडेट लेकर आता है , डिजिटल प्लेटफॉर्म पर हमारी दमदार उपस्थिति है , विश्वसनीयता और निष्पक्ष पत्रकारिता के मापदंडों पर खरा उतरता है । इन्हीं खूबियों की वजह से उत्तराखंड हिंदी समाचार आज उत्तराखंड के टॉप-10 न्यूज़ पोर्टल में शुमार है ।
पिथौरागढ़ पुलिस, बेरीनाग हंगामा, डायल-112 Uttarakhand, प्रकाश राम गिरफ्तार, उत्तराखंड हिंदी समाचार, Uttarakhand Top 10 News Portal, पिथौरागढ़ क्राइम न्यूज़, बेरीनाग लेटेस्ट खबर
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: