दुल्हन फरार : पता बताओ 50 हजार ईनाम पाओ , खबर ओपन करें फ़ोटो देखें
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
पिथौरागढ़ ( Pithoragarh ) - से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है । यहां , शादी को अभी तीन महीने ही हुए थे कि नवविवाहिता अपने प्रेमी संग भाग निकली । जाते - जाते वह ससुराल से लाखों के गहने और नकदी भी ले उड़ी ।17 सितंबर की रात और प्रेमी संग नई जिंदगी का ख्वाब
जानकारी के मुताबिक , 17 सितंबर की रात नवविवाहिता ज्योति अपने प्रेमी विक्रम सिंह खड़ायत के साथ घर छोड़कर भाग गई । घरवालों को जब तलाशी ली तो एक प्रेम पत्र मिला । पत्र में ज्योति ने प्रेमी संग नई जिंदगी शुरू करने की बात लिखी थी ।गहने-नकदी भी गायब , पुलिस में केस दर्ज
जब परिवार ने घर के गहनों और नकदी की जांच की तो सब गायब मिले । इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई । परिवार ने इस जोड़े के बारे में सूचना देने वाले को 50 हजार रुपये का इनाम देने का ऐलान भी कर दिया है ।लोग बोले - जब प्रेमी संग जाना था , तो शादी क्यों की ?
यह घटना न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे इलाके में सनसनी फैलाए हुए है । लोग अब यह सवाल पूछ रहे हैं कि अगर प्रेमी संग ही जाना था तो शादी का नाटक क्यों किया गया ?
पिथौरागढ़ खबर, उत्तराखंड ब्रेकिंग न्यूज़, नवविवाहिता फरार, शादी के बाद भागी दुल्हन, दहेज और गहने चोरी, उत्तराखंड सनसनीखेज मामला, प्रेमी संग भागी बहू, Pithoragarh News, Uttarakhand Viral News
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: