तस्करी : महिला निकली शराब तस्कर , पुलिस ने दबोचा
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
पिथौरागढ़ ( Pithoragarh ) - कहते हैं महिलाएं समाज सुधार और शराब विरोधी आंदोलनों की अगुआ रही हैं , लेकिन पिथौरागढ़ में पुलिस ने जो कारनामा पकड़ा है , उसने सबको हैरान कर दिया । शराबबंदी की आवाज़ बुलंद करने वाली तमाम महिलाएं आंदोलन करती हैं , तो कुछ अवैध शराब तस्करी में उतरने लगेंगी ये शायद किसी ने सोचा भी न होगा ।महिला तस्कर धरी गई पुलिस के हत्थे
पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी गोविन्द बल्लभ जोशी व के.एस. रावत की देखरेख में जिलेभर में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है । इसी कड़ी में थाना अस्कोट पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि हंसेश्वर से ग्राम चमतोली जाने वाले पैदल मार्ग पर एक महिला अवैध शराब लेकर जा रही है । थानाध्यक्ष सुरेश कंबोज के नेतृत्व में पुलिस टीम - उ0नि0 मिनाक्षी देव , हे0का0 मनोज कुमार , का0 उमेश तोमक्याल , का0 गणेश तिवारी व का0 दितेंद्र कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला को रोक लिया ।30 लीटर कच्ची शराब बरामद
तलाशी में महिला की पहचान गंगोत्री देवी पत्नी स्व. जीवन सिंह , निवासी ग्राम - खेड़ा , थाना - जौलजीवी , जिला - पिथौरागढ़ के रूप में हुई । उसके पास से 30 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई । पुलिस ने तत्काल उसे हिरासत में लिया और आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया ।
उत्तराखंड हिंदी समाचार की विशेषेताएँ - उत्तराखंड की पत्रकारिता में जहां एक ओर शोर और दिखावे का बोलबाला है , वहीं उत्तराखंड हिंदी समाचार ने हमेशा जनसरोकार की सच्ची पत्रकारिता को आगे रखा है । हम सरकार की लाभकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाते हैं । जनता की समस्याओं को सीधे शासन-प्रशासन तक ले जाते हैं । जहां गलत काम होता है , वहां कड़ी फटकार लगाते हैं । और जहां समाज में कोई अच्छी पहल होती है , उसे खुले दिल से सराहते हैं । हमें गर्व है कि उत्तराखंड हिंदी समाचार आज प्रदेश के टॉप 10 न्यूज़ पोर्टल्स में शुमार है । हमारी पहचान है - शुद्ध , सटीक और निष्पक्ष पत्रकारिता । यही वजह है कि पाठक हम पर भरोसा करते हैं और हमारी खबरें समाज की आवाज़ बनती हैं ।
पिथौरागढ़ शराब तस्करी, महिला शराब तस्कर पिथौरागढ़, पिथौरागढ़ पुलिस कार्रवाई, अवैध कच्ची शराब उत्तराखंड, पिथौरागढ़ अस्कोट पुलिस, उत्तराखंड शराबबंदी समाचार, Uttarakhand Hindi Samachar, पिथौरागढ़ क्राइम न्यूज
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: