• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home उत्तराखंड

दुःखद : गहरी खाई में गिरने से 1 की मौत - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2024-06-10 17:43:55
Share Share Share

दुःखद : गहरी खाई में गिरने से 1 की मौत


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

कुमाऊं - में गहरी खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई । खबर कुमाऊं के चम्पावत जिला अंतर्गत बाराकोट क्षेत्र की है । यहाँ चौमेल में आयोजित एक शादी में शामिल होने जा रहे चंपावत निवासी पूर्व सैनिक पंकज पांडे ( 36 ) पुत्र हरिश्चंद्र पांडे निवासी खर्क कार्की , चम्पावत की चौमेल रोड में मंगोली के पास गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई । सूचना पर 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची जिसके बाद टीम के द्वारा फायर स्टेशन लोहाघाट को सूचना दी गई । सूचना पर फायर टीम एफएसएसओ चंदन राम के नेतृत्व में रविवार रात लगभग 12:00 बजे घटना स्थल पर पहुंची । फायर टीम ने रात के अंधेरे में कड़ी मशक्कत के बाद पूर्व सैनिक को गहरी खाई से निकला तथा 108 के जरिए लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया । लेकिन चिकित्सक ने परीक्षण कर उन्हें मृत घोषित कर दिया । सोमवार को मृतक के शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम किया गया औऱ शव परिजनों को सौंप दिया गया है । परिजनों के द्वारा घटना पर कोई शक नहीं जताया गया है , एसओ ने बताया मृतक की बाइक सड़क किनारे खड़ी मिली वही घटना की सूचना पर परिजन लोहाघाट पहुंच गए हैं । पुलिस घटना की जांच कर रही है , मृतक के चाचा गोविन्द बल्लभ पांडे ने बताया पंकज 3 कुमाऊं से 4 वर्ष पूर्व ही रिटायर हुए तथा उनकी शादी हुए मात्र तीन वर्ष हुए हैं । वहीं मृतक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है तो गांव में शोक की लहर है । घटना की जानकारी तब मिली जब पंकज शादी में नहीं पहुंचा औऱ उसके द्वारा फ़ोन भी नहीं उठाया गया तो परिजन उसकी तलाश में गए । परिजनो को पंकज की बाइक और मोबाइल सड़क किनारे मिले , जिसके बाद उन्होने 112 को सूचना दी ।


Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    बड़ी खबर : उत्तराखंड में पशुपालन पर संकट ! पशुपालकों ने CM धामी से उठाई बड़ी मांगें , बोले- ठोस कदम नहीं उठे तो पहाड़ों से खत्म हो जाएगा पशुपालन ,

    दर्दनाक : घरेलू विवाद में खूनी खेल ! बेटे ने पिता के सिर पर बरसाए डंडे , अस्पताल में मौत से मचा हड़कंप ,

    नदी में बहे किशन राम की तलाश जारी , SDRF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज ,

    दुखद : नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन , चम्पावत में भी निभा चुके थे जिम्मेदारी ,

    चम्पावत : भिंगराड़ा में DFO का पहला निरीक्षण , इन जगहों पर पहुंचकर परखी वन विभाग की तैयारियां ,

    बड़ी खबर : अस्पताल में जनऔषधि केंद्र की दवा पर विवाद , जांच शुरू ,

    बड़ी खबर : करीबी पर ED की कार्रवाई के बीच हरीश रावत का बड़ा फैसला , कांग्रेस के दो अहम पदों से इस्तीफे का ऐलान ,

    सनसनी : 22 साल के युवक की संदिग्ध मौत , परिजनों के आरोपों से मचा हड़कंप ,

    हादसा : बस से उतर ही रहे थे यात्री , तभी चल पड़ी रोडवेज बस... टायर के नीचे आया हाथ ,

    चम्पावत : नगर पंचायत पाटी में चार नामित सदस्य , शासन ने जारी की अधिसूचना ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in