क्राइम : पति ने सिर पर डंडा मारकर पत्नी को मार डाला
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
हरिद्वार ( Haridwar ) - उत्तराखंड में अपराध लगातार बढ़ता जा रहा है और ताजा मामला हरिद्वार से सामने आया है , जिसने पूरे इलाके को दहला दिया । रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में पति-पत्नी के बीच मामूली विवाद ने खौफनाक मोड़ ले लिया और गुस्से में पति ने अपनी पत्नी के सिर पर डंडे से हमला कर उसकी जान ले ली , फिर मौके से फरार हो गया । सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया । ये वारदात रानीपुर क्षेत्र के सेक्टर-5 की है । मृतका मंजू की शादी आरोपी घनश्याम से करीब 22 साल पहले हुई थी । मूल रूप से यूपी के नजीबाबाद का रहने वाला घनश्याम लंबे समय से हरिद्वार में रह रहा था । दोनों का एक बेटा भी है ।शराब की लत से बर्बाद हुआ परिवार
मृतका के पिता ने पुलिस को बताया कि घनश्याम शराब का आदी था और आए दिन नशे में धुत होकर मंजू के साथ मारपीट करता था । कई बार वो इस कदर होश खो देता था कि कुछ भी कर बैठता था ।जमीन को लेकर चलता था विवाद
शिकायत में यह भी सामने आया कि मंजू के नाम पर कुछ जमीन थी , जिसे आरोपी अपने नाम करना चाहता था । लेकिन मंजू ने साफ इंकार कर दिया । पत्नी को शक था कि घनश्याम शराब के नशे में जमीन बेच देगा । इसी वजह से दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे ।हत्या की रात क्या हुआ ?
सोमवार 29 सितंबर को विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने डंडे से मंजू के सिर पर वार कर दिया । सिर पर चोट लगते ही मंजू ने दम तोड़ दिया । वारदात को अंजाम देकर घनश्याम मौके से फरार हो गया , लेकिन पुलिस ने उसे जल्द ही दबोच लिया ।पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई
एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि आरोपी पहले संविदा कर्मी था और लंबे समय से शराब की लत से जूझ रहा था । आए दिन पत्नी से उसका विवाद होता था । फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि हत्या की असली वजह जमीन का झगड़ा था या कुछ और ।
हरिद्वार मर्डर, पति ने पत्नी की हत्या, उत्तराखंड क्राइम न्यूज़, रानीपुर हत्या कांड, शराबी पति का कहर, जमीन विवाद में हत्या, हरिद्वार क्राइम अलर्ट, Uttarakhand Crime News