• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home उत्तराखंड

अजब - गजब : करनी थी शादी और बनना था दूल्हा , लेकिन बन बैठा चोर - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2025-10-01 20:22:53
Share Share Share

अजब - गजब : करनी थी शादी और बनना था दूल्हा , लेकिन बन बैठा चोर


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

हरिद्वार (Haridwar ) - धर्मनगरी में न जाने रोज कितनी शादियां होती होंगी , लेकिन यहां एक अजब - गजब मामला सामने आया है । एक ऐसी शादी , जिसके चर्चे अब चारों ओर हैं । उत्तराखंड की हरिद्वार पुलिस ने एक ऐसा खुलासा किया है , जो आम मामलों से कुछ अलग है । यहां , शादी की तैयारियों में आर्थिक तंगी झेल रहे एक युवक ने अपने ही मालिक का ट्रैक्टर चोरी कर लिया । युवक की योजना थी कि ट्रैक्टर बेचकर शादी के खर्च पूरे करेगा , लेकिन SSP हरिद्वार अजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने महज 24 घंटे के भीतर चोरी का ट्रैक्टर बरामद कर लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया ।

जानिए , कैसे हुआ खुलासा

यह मामला उस समय प्रकाश में आया जब एक ट्रैक्टर चोरी होने की सूचना पुलिस को मिली । हरिद्वार पुलिस की टीम ने तुरंत छानबीन शुरू की । CCTV कैमरों की मदद से ट्रैक्टर की मूवमेंट को ट्रैक किया गया । जांच में सामने आया कि चोरी करने वाला व्यक्ति ट्रैक्टर मालिक के यहां ही कार्यरत था । आरोपी ने हरिद्वार से ट्रैक्टर चुराया और उसे यूपी के शामली ज़िले की ओर ले गया ।

आरोपी पढ़ा-लिखा था , लेकिन गलत राह पकड़ ली

गिरफ्तार किए गए युवक का नाम सन्नी कुमार है , जिसकी उम्र 24 वर्ष है । वह उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के भौरा कलाँ थाना क्षेत्र के गांव हड़ौली का निवासी है । युवक स्नातक (BA) तक शिक्षित है और विद्युत विभाग के एक ठेकेदार के साथ कार्य करता था । पूछताछ में उसने बताया कि उसकी शादी अगले महीने तय थी , लेकिन आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण उसने यह कदम उठाया । पुलिस ने ट्रैक्टर को बरामद कर लिया है और आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है ।









हरिद्वार ट्रैक्टर चोरी, हरिद्वार पुलिस कार्रवाई, उत्तराखंड समाचार, शादी के लिए चोरी, सन्नी कुमार ट्रैक्टर केस, हरिद्वार क्राइम न्यूज़, मुजफ्फरनगर समाचार, हरिद्वार चोरी खबर 2025, उत्तराखंड लेटेस्ट क्राइम न्यूज़


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

image
Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    दर्दनाक : घरेलू विवाद में खूनी खेल ! बेटे ने पिता के सिर पर बरसाए डंडे , अस्पताल में मौत से मचा हड़कंप ,

    नदी में बहे किशन राम की तलाश जारी , SDRF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज ,

    दुखद : नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन , चम्पावत में भी निभा चुके थे जिम्मेदारी ,

    चम्पावत : भिंगराड़ा में DFO का पहला निरीक्षण , इन जगहों पर पहुंचकर परखी वन विभाग की तैयारियां ,

    बड़ी खबर : अस्पताल में जनऔषधि केंद्र की दवा पर विवाद , जांच शुरू ,

    बड़ी खबर : करीबी पर ED की कार्रवाई के बीच हरीश रावत का बड़ा फैसला , कांग्रेस के दो अहम पदों से इस्तीफे का ऐलान ,

    सनसनी : 22 साल के युवक की संदिग्ध मौत , परिजनों के आरोपों से मचा हड़कंप ,

    हादसा : बस से उतर ही रहे थे यात्री , तभी चल पड़ी रोडवेज बस... टायर के नीचे आया हाथ ,

    चम्पावत : नगर पंचायत पाटी में चार नामित सदस्य , शासन ने जारी की अधिसूचना ,

    चम्पावत : शिक्षक नियुक्तियों को लेकर शिकायत ! विज्ञप्ति के प्रकाशन पर उठे सवाल , जांच कमेटी गठित ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in