• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home उत्तराखंड

सनसनी : दुष्कर्म के बाद नाबालिग की हत्या , बरामद हुआ अर्द्धनग्न शव - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2025-10-02 11:16:12
Share Share Share

सनसनी : दुष्कर्म के बाद नाबालिग की हत्या , बरामद हुआ अर्द्धनग्न शव


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

उधमसिंह नगर ( US Nagar ) - के कुंडा थाना क्षेत्र से लापता हुई , मानसिक रूप से कमजोर 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ पहले दुष्कर्म और फिर हत्या की वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया है । पुलिस ने मामले का पर्दाफाश करते हुए इमरान सहित पांच आरोपियों की गिरफ्तार किया है । जानकारी के मुताबिक उत्तरप्रदेश के बिजनौर जिले में स्थित शेरकोट की निवासी पीड़ित नाबालिग बच्ची का परिवार रोजगार की तलाश में उधम सिंह नगर जिले के कुंडा थाना क्षेत्र में आया था । यहां इमरान नाम के एक एजेंट ने उन्हें काम दिलाने का झांसा दिया और उनकी रहने की व्यवस्था भी कराई । उसके बाद बीते 10 सितम्बर को मानसिक रूप से कमजोर नाबालिग बच्ची अचानक लापता हो गई । परिजन ने उसकी काफी तलाश की लेकिन वो नहीं मिल पाई , और ना ही वे लोग टाइम से पुलिस के पास जा सके ।

मुरादाबाद से बरामद हुआ अर्धनग्न शव

आरोप है कि जिस एजेंट इमरान ने उनके रहने की व्यवस्था की थी उसने पुलिस वेरिफिकेशन और चालान का डर दिखाकर परिजनों को पुलिस के पास जाने से रोका । लेकिन इस बीच 22 सितंबर को मुरादाबाद जिले के कांठ थाना क्षेत्र के बेगमपुर गांव निवासी अरविंद के गन्ने के खेत में एक अज्ञात युवती का अर्धनग्न शव बरामद हुआ । शव की हालत देखकर साफ था कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ और फिर हत्या की गई । पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई कि किशोरी की हत्या सिर पर भारी वस्तु से हमला करके की गई । शव की पहचान न होने पर पुलिस ने चार दिन बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया ।

दुष्कर्म के बाद बेरहमी से हत्या

बीते 29 सितंबर को बच्ची के परिजनों ने कुंडा थाना क्षेत्र में गुमशुदगी दर्ज कराई । उसके बाद कुंडा थाना पुलिस ने मुरादाबाद पुलिस से संपर्क साधा और वहां बरामद अज्ञात शव के कपड़े और तस्वीरें परिजनों को दिखाईं । कपड़े और तस्वीरें देखते ही परिजनों ने शव की पहचान अपनी नाबालिग बेटी के रूप में कर ली । उसके बाद इस पूरे मामले का रहस्य खुल गया । पुलिस जांच में सामने आया कि किशोरी को उसी एजेंट इमरान और उसके साथियों ने बहला-फुसलाकर अपने कब्जे में ले लिया था । पहले उसके साथ दुष्कर्म किया गया । जब आरोपियों को आशंका हुई कि लड़की उन्हें पहचान सकती है और उनका राज खुल सकता है , तो उन्होंने बेरहमी से उसकी हत्या कर दी । हत्या के बाद आरोपियों ने शव को मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र के गन्ने के खेत में फेंक दिया और मौके से फरार हो गए ।

इमरान समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

कुंठा थाना पुलिस टीम ने इस मामले में तफ्तीश तेज करते हुए आरोपी एजेंट इमरान समेत पांच आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया है । पुलिस टीम द्वारा फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से मामले में गहन पूछताछ की जा रही है । पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले का पूरा खुलासा प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया जाएगा । इस सनसनीखेज वारदात के बाद से इलाके में आतंक और आक्रोश का माहौल है । परिजन न्याय की गुहार लगा रहे हैं और स्थानीय लोग प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं ।


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

image
Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    दर्दनाक : घरेलू विवाद में खूनी खेल ! बेटे ने पिता के सिर पर बरसाए डंडे , अस्पताल में मौत से मचा हड़कंप ,

    नदी में बहे किशन राम की तलाश जारी , SDRF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज ,

    दुखद : नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन , चम्पावत में भी निभा चुके थे जिम्मेदारी ,

    चम्पावत : भिंगराड़ा में DFO का पहला निरीक्षण , इन जगहों पर पहुंचकर परखी वन विभाग की तैयारियां ,

    बड़ी खबर : अस्पताल में जनऔषधि केंद्र की दवा पर विवाद , जांच शुरू ,

    बड़ी खबर : करीबी पर ED की कार्रवाई के बीच हरीश रावत का बड़ा फैसला , कांग्रेस के दो अहम पदों से इस्तीफे का ऐलान ,

    सनसनी : 22 साल के युवक की संदिग्ध मौत , परिजनों के आरोपों से मचा हड़कंप ,

    हादसा : बस से उतर ही रहे थे यात्री , तभी चल पड़ी रोडवेज बस... टायर के नीचे आया हाथ ,

    चम्पावत : नगर पंचायत पाटी में चार नामित सदस्य , शासन ने जारी की अधिसूचना ,

    चम्पावत : शिक्षक नियुक्तियों को लेकर शिकायत ! विज्ञप्ति के प्रकाशन पर उठे सवाल , जांच कमेटी गठित ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in