वीडियो : नशे में टल्ली थानाध्यक्ष हुआ निलंबित
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
देहरादून ( Dehradun ) - राजधानी देहरादून के राजपुर रोड पर रविवार देर रात हुई सड़क दुर्घटना और नशे में धुत थानाध्यक्ष का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया । वीडियो का लिंक ख़बर के अंत में दिया गया है । वीडियो में राजपुर थाने के तत्कालीन थानाध्यक्ष शैंकी कुमार नशे की हालत में कई वाहनों को टक्कर मारते दिखाई दिए । इस गंभीर घटना का संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष शैंकी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश भी जारी कर दिए । वीडियो का लिंक ख़बर के अंत में दिया गया है । मिली जानकारी के मुताबिक , 1 अक्टूबर की रात करीब 9:30 बजे राजपुर क्षेत्र में थानाध्यक्ष शैंकी कुमार ने नशे की हालत में अपनी कार से एक के बाद एक तीन वाहनों को टक्कर मार दी । हादसे के बाद वहां जमकर हंगामा हुआ । प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार , आरोपी थानाध्यक्ष मौके से भागने की कोशिश कर रहे थे , लेकिन स्थानीय लोगों ने उन्हें पकड़ लिया । वीडियो का लिंक खबर के अंत में दिया गया है । इसी दौरान कई लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया, जो कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया ।वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर टच करें
https://www.facebook.com/share/v/16PCbZtSve/