तस्करी : आधा किलो से अधिक चरस के साथ तस्कर दबोचा
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
चमोली ( Chamoli ) - जिले में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में चमोली पुलिस को जोरदार सफलता मिली है । पुलिस अधीक्षक चमोली सर्वेश पंवार के नेतृत्व और कड़ी मॉनिटरिंग में थाना थराली पुलिस ने जबरदस्त एक्शन लेते हुए एक युवक को भारी मात्रा में चरस के साथ दबोच लिया ।जानिए , कैसे पकड़ा गया तस्कर
थाना थराली पुलिस टीम चेकिंग पर थी । तभी मुखबिर की पुख्ता सूचना पर जूनिधार के पास एक्टिवा (UK-11-B-6131) को रोका गया ।
वाहन में सवार युवक की तलाशी ली गई , जिसकी पहचान रमेश राम ( निवासी हरीनगर लेटाल , उम्र 32 वर्ष ) के रूप में हुई ।बरामद हुआ नशे का जखीरा
तलाशी के दौरान पुलिस टीम ने उसके पास से 501.34 ग्राम अवैध चरस , एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू ₹12,000 नकदी ( नशे की कमाई ) बरामद की । यानी युवक लंबे समय से नशे के कारोबार में लिप्त था । पुलिस ने मौके पर ही एक्टिवा को सीज कर आरोपी को हिरासत में लिया ।जेल ही है तस्करों का ठिकाना - एसपी
एसपी चमोली सर्वेश पंवार ने साफ कहा है - जनपद चमोली में नशा तस्करी को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा । चमोली की धरती पर नशा तस्करों के लिए कोई जगह नहीं है , उनका ठिकाना सिर्फ जेल है ।पुलिस टीम में ये रहे शामिल
थानाध्यक्ष थराली पंकज कुमार , हे0का0 गंभीर सिंह , हे0का0 रमेश सिंह , हे0का0 दिगंबर सिंह , का0 कुलदीप सिंह , हो0गा0 राकेश सिंह
चमोली पुलिस, चमोली में चरस तस्कर गिरफ्तार, SP सर्वेश पंवार, ड्रग्स फ्री देवभूमि, चमोली में पुलिस कार्रवाई, थराली पुलिस, उत्तराखंड ड्रग्स न्यूज़, चरस तस्करी चमोली, चरस बरामद उत्तराखंड, चमोली क्राइम न्यूज़