एक्सीडेंट : कार खाई में गिरी , 5 लोग थे सवार
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
देहरादून ( Dehradun ) - उत्तराखंड में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसे अब चिंता का विषय बन चुका है । हादसों का ये सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है । ताजा मामला मसूरी से सामने आया है , जहाँ देर रात देहरादून की ओर जा रही एक कार अनियंत्रित होकर पानी वाले बैंड के पास लगभग 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी । इस दर्दनाक हादसे में कार सवार 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए । जब हादसे की सूचना मिली तो मसूरी पुलिस और 108 एंबुलेंस सेवा मौके पर पहुँची । स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को खाई से बाहर निकाला गया और तुरंत दून अस्पताल , देहरादून रेफर कर दिया गया । पुलिस अधिकारियों के मुताबिक कार में सवार यात्री मसूरी से दिल्ली एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे ।घायलों के नाम व पता
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक , घायलों की पहचान फरीद अकरम पुत्र रईस अहमद , उम्र 42 वर्ष , निवासी तुगलकाबाद , दिल्ली , रतन गॉड पुत्र जनार्दन प्रसाद गॉड , उम्र 48 वर्ष , निवासी टिहरी गढ़वाल , ओमप्रकाश जनार्दन , उम्र 42 वर्ष , निवासी टिहरी गढ़वाल , मुकेश गॉड , पुत्र जनार्दन प्रसाद गॉड , उम्र 31 वर्ष , देशराज पुत्र रामचंद्र , उम्र 29 वर्ष , निवासी तुगलकाबाद , दिल्ली ।हादसे का कारण
पुलिस और राहत दल ने बताया कि कार अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई । प्राथमिक जांच में माना जा रहा है कि तीखे मोड़ पर चालक गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा । फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है ।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: