बड़ी ख़बर : किसानों की हुंकार से हिली राजनीति , चंपावत से गूंज उठी नई पार्टी की दस्तक
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
रिपोर्ट - सूरज लडवाल
किसान नेता नरेंद्र उत्तराखंडी बने , सबका विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष , किसानों ने कहा - अब होगा हमारा असली विकास ।
चम्पावत ( Champawat ) - जिले के पाटी ब्लॉक के टॉक खंदक में हुए किसान सम्मेलन में सबका विकास पार्टी का पहला बड़ा आयोजन हुआ । इस मौके पर किसान नेता नरेंद्र उत्तराखंडी को सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया । किसानों ने कहा - आज अगर कोई सच्चा और ईमानदार है , तो वह है किसान और उसका असली नेता है नरेंद्र उत्तराखंडी ।82 लाख के फर्जी कर्ज का पर्दाफाश , किसानों ने कहा - उत्तराखंडी न होते , तो बिक जाती जमीन
सम्मेलन में सामने आया कि एक सहकारी समिति ने 70 किसानों के नाम पर 82 लाख रुपये का फर्जी कर्ज दिखाया था । नरेंद्र उत्तराखंडी ने 52 दिनों तक आंदोलन चलाकर इस घोटाले की जांच कराई , जिसमें कर्ज गलत पाया गया । किसानों ने कहा - अगर नरेंद्र उत्तराखंडी साथ न देते , तो हमें अपनी जमीनें तक बेचनी पड़ती ।क्या नरेंद्र उत्तराखंडी की हुंकार - अब दिल्ली और देहरादून में भी गूंजेगी किसानों की आवाज
राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नरेंद्र उत्तराखंडी ने कहा - किसानों को छलने वालों को अब जवाब देना होगा । हमारी आवाज अब देहरादून और दिल्ली की दीवारें हिला देगी । उन्होंने कहा कि सबका विकास पार्टी किसानों , मजदूरों और ईमानदार नागरिकों की आवाज बनेगी ।नेताओं की भीड़ नहीं , आंदोलन से निकले नेता की लहर
सम्मेलन में केशव दत्त भट्ट , केबी सकलानी , भुवन मिश्रा और बाला दत्त शर्मा जैसे कई वरिष्ठ वक्ताओं ने कहा कि आज किसानों को नारेबाज़ नेताओं की नहीं , जमीनी संघर्ष से निकले नेतृत्व की ज़रूरत है - जो नरेंद्र उत्तराखंडी में दिखता है ।ग्रामीणों ने ली सबका विकास पार्टी की सदस्यता
सम्मेलन के अंत में रमेश राम , हीरा देवी , बची देवी सहित कई ग्रामीणों ने सबका विकास पार्टी की सदस्यता ली और कहा - अब हम अपने हक की लड़ाई संगठन के साथ मिलकर लड़ेंगे ।अब वाकई बदलेगी उत्तराखंड की राजनीति ?
यह सम्मेलन एक सियासी संदेश दे गया है । जहां पारंपरिक पार्टियां किसानों को वादों से बहलाती रहीं , वहीं सबका विकास पार्टी सीधे मुद्दों को लेकर मैदान में उतरी है ।अब सबसे बड़ा सवाल
क्या नरेंद्र उत्तराखंडी बनेंगे उत्तराखंड की राजनीति का नया चेहरा ?
क्या किसानों को अब मिलेगा उनका असली हक ?
नरेंद्र उत्तराखंडी , सबका विकास पार्टी , उत्तराखंड किसान आंदोलन , चंपावत राजनीति , किसान नेता उत्तराखंड , 82 लाख घोटाला उत्तराखंड , नई राजनीतिक पार्टी उत्तराखंड
, किसान आंदोलन 2025 , किसान राजनीति भारत , सबका विकास पार्टी अध्यक्ष
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: